Maharani 3 से लेकर Mirzapur तक, बदले की आग पर बनी ये फिल्में और वेब सीरीज आपको रोमांचित कर जाएंगी

Published by : Ashish Lata Updated At : 14 Mar 2024 5:46 PM

विज्ञापन

ओटीटी पर आजकल कई तरह की वेब सीरीज और फिल्में स्ट्रीम हो रही है. आज हम आपके लिए रेवेंच वाली सीरीज और मूवीज लेकर आए हैं, जिसे देखकर आपको मजा आ जाएगा. लिस्ट में आर्या से लेकर बदलापुर शामिल है.

विज्ञापन

ओटीटी पर आए दिन कई तरह की फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती रहती हैं, जो दर्शको को काफी पसंद आती है. आज हम आपको कुछ ऐसी मूवीज के बारे में बताएंगे, जिसका क्लाइमैक्स देख आपको मजा आ जाएगा.

Maharani 3

महारानी 3
महारानी 3 में हुमा कुरैशी लीड रोल में नजर आ रही है. इसके दो सीजन आ चुके है और अब इसका तीसरा सीजन भी सोनी लिव पर स्ट्रीम हो रहा है. यह राजनीतिक नाटक 1990 के दशक के दौरान बिहार की विभिन्न घटनाओं से प्रेरणा लेता है.

Maharani 3

खासकर उस समय जब लालू प्रसाद यादव ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी को अपने उत्तराधिकारी के रूप में नामित किया था. सीजन 1, 1995 से 1999 तक फैला हुआ, रणवीर सेना, वामपंथी उग्रवादियों, नक्सली समूहों, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन, 1997 लक्ष्मणपुर बाथे नरसंहार, चारा घोटाला, और ब्रह्मेश्वर सिंह जैसे वास्तविक जीवन की घटनाओं और पात्रों से संकेत लेता है.

Mirzapur

मिर्जापुर
मिर्जापुर अमेजन प्राइम वीडियो की काफी सुपरहिट सीरीज है. यह एक क्राइम-ड्रामा है. इसमे पंकज त्रिपाठी और अली फजल लीड रोल में नजर आ रहे है. इसके 2 सीजन आ चुके है.

Badlapur

बदलापुर
बदलापुर फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है और इसका निर्माण दिनेश विजन और सुनील लुल्ला ने किया है. फिल्म में वरुण धवन लीड रोल में नजर आ रहे है. इसमें राघव (वरुण धवन) की पत्नी मीषा (यामी गौतम) और उसे बच्चे को मार दिया जाता है और राघव उनकी मौत का बदला लेता है. आप इसे अमेजन प्राइम पर देख सकते है.

Also Read- Kota Factory से लेकर Jamtara तक, इन वेब सीरीज को IMDb पर मिली है जबरदस्त रेटिंग, जरूर OTT पर करें एंजॉय

Gang of wasseypur

गैंग्स ऑफ वासेपुर
गैंग्स ऑफ वासेपुर को साल 2012 में रिलीज किया गया था. इस फिल्म के दो पार्ट है. इसे अनुराग कश्यप ने लिखा, निर्मित और निर्देशित किया है. फिल्म के पहले पार्ट में मनोज वाजपेयी, ऋचा चड्ढा, रीमा सेन, तिग्मांशु धूलिया, पंकज त्रिपाठी लीड रोल में है और दूसरे पार्ट में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, हुमा कुरैशी, ज़ीशान कादरी और राजकुमार राव लीड रोल में है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

Haider

हैदर
हैदर एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसे विशाल भारद्वाज ने लिखा, निर्मित और निर्देशित किया है. इसमे शाहिद कपूर, तबु, श्रद्धा कपूर और के के मेनन लीड रोल में है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

Aarya 3

आर्या
आर्या एक क्राइम ड्रामा वेब सीरीज है. इसे राम माधवानी और संदीप मोदी दोनों ने मिलकर निर्मित किया गया है. इसमें सुष्मिता सेन लीड रोल में है. इसमें आर्या अपने पति के मौत का बदला लेती है. आप इसे हॉटस्टार पर देख सकते है.

Mai

माई
माई एक थ्रिलर ड्रामा वेब सीरीज है. इसे अंशाई लाल ने निर्देशित किया है. इसमें साक्षी तंवर, वामिका गब्बी, प्रशांत नारायणन, राइमा सेन, अनंत विधात शर्मा और वैभव राज गुप्ता लीड रोल में नजर आ रहे है. इसकी कहानी की अगर बात करें तो यह एक मां की कहानी है, जो अपनी बेटी की मौत के पीछे के असली कारण और अपराधियों का पता लगाना चाहती है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

Kahaani

कहानी
कहानी साल 2012 में रिलीज की गई थी. यह एक थ्रिलर फिल्म है. जिसे सुजॉय घोष ने निर्देशित किया है. फिल्म में विद्या बालन लीड रोल में है. इसमें विद्या बागची नाम की एक प्रेग्नेंट महिला होती है, जो कोलकाता में अपने लापता पति की तलाश करती है. आप इसे नेटफ्लिक्स पर देख सकते है.

Read Also- Free Movies: फ्री में इन बॉलीवुड फिल्मों को जरूर करें एंजॉय, एंटरटेनमेंट के साथ मिलेगा डबल धमाल

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola