Mahabharat के आखिरी एपिसोड के शूटिंग के बाद गले लग रोये थे पांडव और कौरव, देखें VIDEO
Author : Divya Keshri Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 Apr 2020 7:30 AM
Mahabharat से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महाभारत के शूटिंग के आखिरी दिन सारे कलाकार एक-दूसरे के गले लग रो रहे है.
कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है. इस दौरान सारे टीवी शो और फिल्मों की शूटिंग बंद है. ऐसे में जनता की मांग पर दोबारा से 90 के दशक के हिट शो रामायण (Ramayan) और महाभारत (Mahabharat) जैसे कई सीरियल्स प्रसारित किये जा रहे है. आये दिन महाभारत से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इस दौरान कलाकार भी खुद से जुड़े किस्से सुना रहे हैं. अब इंटरनेट पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महाभारत के शूटिंग के आखिरी दिन सारे कलाकार एक-दूसरे के गले लग रो रहे है.
Also Read: इस शख्स के साथ लिव इन रिलेशनशिप में थीं Mahabharat की द्रौपदी, उम्र में 13 साल था छोटासीरियल में श्रीकृष्ण, पांडव, द्रौपदी, भीष्म पितामह, शकुनी, कौरव सभी किरदार पर्दे पर युद्ध के मैदान में नजर आए थे. लेकिन शो के अंतिम दिन सभी एक्टर्स एक-दूसरे के गले लगकर रो रहे थे. महाभारत की शूटिंग लोकेशन के एक वीडियो में सभी स्टार्स रोते नजर आए. शूटिंग के दौरान उनके बीच यह बॉन्डिंग जाहिर सी बात है. पर्दे पर वे एक-दूसरे के प्रति चाहे कितना ही नफरत दिखा लें, लेकिन असल में उनके बीच अच्छी दोस्ती हो चुकी थी.
बीआर चोपड़ा ने महाभारत के हर एक सीन को ऐसा क्रिएट किया कि उसमें जीवंत रूप दिखने लगा. लोगों को उसे देखकर ऐसा एहसास हुआ कि जब महाभारत हुई होगी तो ठीक इसी प्रकार से सब कुछ हुआ होगा. फैंस इन्ही किरदारों को भी असली महाभारत की कल्पना में देखते हैं.
महाभारत के सेट से द्रौपदी का चीर हरण सीन भी बेहद दिलचस्प है. बीआर चोपड़ा इस सीन को जितना हो सके उतना वास्तविक और प्रबल ढंग से दिखाना चाहते थे. उन्होंने पहले महाभारत में द्रौपदी का रोल प्ले कर रहीं एक्ट्रेस रूपा गांगुली को बुलाया. ये सीक्वेंस इतना दमदार था कि इसे पूरा एक बार में शूट कर लिया गया था. मेकर्स ने बताया कि द्रौपदी के चीर हरण का सीक्वेंस इतना दर्दनाक था कि उसे करते वक्त रूपा गांगुली रोने लगी थीं.
Also Read: B’day Spl: …तो इस वजह से रामायण की ‘सीता’ ने स्क्रीन पर नहीं पहने छोटे कपड़े, एक्ट्रेस ने किया था खुलासाइससे पहले महाभारत में दर्शकों ने कुछ ऐसा देखा जिसके बाद सोशल मीडिया पर इसके चर्चे शुरू हो गए. फैंस को यकीन नहीं हुआ जब उन्हें एक एपिसोड में भीष्म पितामह (मुकेश खन्ना) के पीछे ‘कूलर’ नजर आया था. निर्देशक बीआर चोपड़ा की महाभारत को पूरा देश बारीकी से देख रहा है. किसी शख्स ने महाभारत के एक सीन में ‘कूलर’ खोज लिया और स्क्रीनशॉट लेकर फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी थी. जिसके बाद लोग इस पर मीम्स बनाना शुरू कर दिया था.
Also Read: Mahabharat : भीष्म पितामह के पीछे दिखा कूलर! Viral होने लगे मीम्स, जानें क्या है सचलेकिन जब आप ‘महाभारत’ के अन्य सीन गौर से देखेंगे तो आपको समझ आएगा कि लोग जिसे ‘कूलर’ समझ रहे हैं, असल में वो दरबार के पिलर का डिजाइन है. कई लोग इस तसवीर को समझाने के लिए स्क्रीनशॉट शेयर कर रहे हैं और सफाई दे रहे हैं कि यह कूलर नहीं खंभा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










