माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘मजा मा’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, मां के रोल में दमदार अंदाज में दिखी एक्ट्रेस

माधुरी दीक्षित, गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर स्टारर फिल्म मजा मा का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. मूवी 6 अक्टूबर प्राइम को रिलीज होने वाला है.
Maja Ma Trailer: माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा का ट्रेलर रिलीज हो चुका है. इसमें गजराज राव, ऋत्विक भौमिक, बरखा सिंह, सृष्टि श्रीवास्तव, रजित कपूर, सिमोन सिंह, शीबा चड्ढा जैसे कलाकार है. मजा मा का प्रीमियर 6 अक्टूबर प्राइम वीडियो पर होगा. माधुरी ने कहा, प्राइम वीडियो की पहली इंडियन अमेजन ओरिजिनल मूवी का हिस्सा बनकर मैं रोमांचित हूं. मजा मा में, मैं जिस चीज को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड हूं, वह है मेरा किरदार. एक मां के रूप में, एक पत्नी के रूप में और समाज में योगदानकर्ता के रूप में पल्लवी पटेल इतनी सहजता और खूबसूरती के साथ बहुत बड़ी जिम्मेदारी उठाती है कि उसकी ताकत, दृढ़ विश्वास और दोबारा उठ खड़े होने की क्षमता को नजरअंदाज करना आसान हो जाता है.
Maja Ma Trailer: The trailer of Madhuri Dixit’s film Maja Ma has been released. It has actors like Gajraj Rao, Ritwik Bhowmik, Barkha Singh, Srishti Srivastava, Rajit Kapoor, Simone Singh, Sheeba Chaddha. Maza Ma will premiere on October 6 on Prime Video. Madhuri said, I am thrilled to be a part of Prime Video’s first Indian Amazon Original Movie. In Maza Ma, what I am most excited about is my character. As a mother, as a wife and as a contributor to society, Pallavi Patel takes on a huge responsibility with such ease and beauty that it is easy to overlook her strength, conviction and ability to stand up again. Is.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए