Lock Upp: तहसीन पूनावाला हुए कंगना रनौत के जेल से बाहर, पहले हफ्ते हुए थे स्वामी चक्रपाणि आउट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप’ का ये दूसरे हफ्ते का एविक्शन था. तहसीन पूनावाला को कम वोट्स मिले थे और इस वजह से उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा.

विज्ञापन

Lock Upp elimination: कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप’ में पिछले हफ्ते स्वामी चक्रपाणि (Swami Chakrapani) को जेल से बाहर जाना पड़ा था. इस हफ्ते तहसीन पूनावाला (Tehseen Poonawalla) का शो से पत्ता कट गया. हालांकि शो से जाते-जाते तहसीन ने कंटेस्टेंट सायशा को बचाया. बता दें कि लॉक अप एमएक्स प्लेयर और ALT BALAJI पर प्रसारित होता है.

विज्ञापन

कंगना रनौत के शो ‘लॉक अप’ का ये दूसरे हफ्ते का एविक्शन था. तहसीन पूनावाला को कम वोट्स मिले थे और इस वजह से उन्हें शो से बाहर जाना पड़ा. कंगना ने तहसीन के सामने एक शर्त रखी कि वो एक कंटेस्टेंट को बचा सकते है, लेकिन इसके लिए उन्हें एक राज बताना होगा. तहसीन ने सायशा को बचाते हुए अपना एक सीक्रेट सब से शेयर किया.

तहसीन पूनावाला ने शेयर किया ये राज

तहसीन पूनावाला ने अपना सीक्रेट बताया कि उन्हें एक बड़े बिजनेसमैन ने उनकी पत्नी के साथ एक रात बिताने के लिए कहा था और इस बात के लिए वो मान गए थे. ये राज सुनकर सारे लोग हैरान हो गए थे. बता दें कि पिछले हफ्ते भी एविक्शन के समय बॉटम 3 कंटेस्टेंट को एविक्शन से बचने के लिए बजर दबाकर अपना एक राज सबको बताना था.

Also Read: शमिता शेट्टी और राकेश बापट का टूटा रिश्ता? दोनों में बातचीत बंद, सामने आई ये वजह

बिग बॉस 13 में तहसीन

बता दें कि तहसीन पूनावाला, सलमान खान के शो बिग बॉस 13 में भी नजर आ चुके है. तहसीन की इसमें वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री हुई थी. हालांकि वो शो में ज्यादा दिन तक टिक नहीं पाए थे. इस बार भी कंगना रनौत के शो लॉक अप में तहसीन बहुत पहले ही बाहर हो गए. वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मुताबिक, लॉकअप में इस रविवार को एक और एविक्शन होगा.

अंजलि अरोड़ा ने किया था ये खुलासा

हाल ही में अंजलि अरोड़ा ने मुनव्वर फारूकी से बातचीत में करणवीर बोहरा को लेकर कई बातें बताई थी. अजंलि ने कहा था कि, ‘करणवीर अपनी पत्नी की तसवीर के साथ आए और कहा, इस खेल में, यह मैं और तुम हो.’ मुझे समझ में नहीं आया.’ आगे अंजलि ने कहा, ”करण मुझसे लव रिलेशनशिप बनाने के लिए कह रहा था.’

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola