Lock Upp में सारा खान का बड़ा खुलासा, कहा- अली ने स्पा वर्कर के साथ मिलकर दिया धोखा...

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Mar 2022 4:20 PM

विज्ञापन

रियलटी शो लॉक अप में सारा खान ने एक्स हसबेंड अली मर्चेंट को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए है. उनका कहना है कि अली ने उन्हें कई बार धोखा दिया है.

विज्ञापन

रियलटी शो लॉक अप में टीवी एक्टर अली मर्चेंट की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है. वहीं उनकी एक्स वाइफ सारा खान पहले से ही घर में मौजूद है. अली के शो में आते दोनों के बीच में लड़ाईयां शुरू हो गई है. पिछले दिनों अली मर्चेंट ने सारा को धोखा देने की बात कबूल की थी. ऐसे में सारा ने भी अली और अपने रिश्ते को लेकर कई खुलासे किए है.

हाल ही के एपिसोड में सारा खान करणवीर से कहती नजर आईं, कि कैसे अली उन्हें एक-दो नहीं, कई लड़कियों के साथ मिलकर धोखा दे रहे थे. उन्होंने कहा कि ”वह हर समय कोशिश करते रहते हैं और यह परेशान करने वाला है. तभी अनादर आता है. मैंने उसे हर बार मौके दिए हैं. जब भी मैंने उसे मौका दिया है, बाद में उसने मुझे चीट किया, मैंने उसे रंगों हाथे पकड़ लिया है. मैंने उसका हर झूठ पकड़ा है. साढ़े तीन साल में मैंने उन्हें 300 मौके दिए हैं, वह मेरा पहला था और जाहिर है कि आपने इसे जाने नहीं दिया और इससे बाहर आने में मुझे अपनी जिंदगी में आगे बढ़ने में साढ़े चार साल लग गए.”

करणवीर पूछते हैं, “आपका टिपिंग पॉइंट कौन सा था, जिसने आपको कहा ‘बस, मैं इससे बाहर हूं.'” जिसपर सारा बताती हैं, ”मेरा लोखंडवाला में पार्टनरशिप में एक स्पा था. वह भी इसमें शामिल था. स्पा में एक असिस्टेंट मैनेजर थी, जिसे उसने अपॉइंट किया था. मुझे उनके बारे में पता चला. तब, मुझे लगा कि मेरे वर्कर्स के साथ. यह बहुत हो गया. तब मुझे लगा कि अब बस.”

आपको बता दें कि सारा और अली ने बिग बॉस 4 में शादी की थी और दो महीने में ही अलग हो गए थे. सारा ने उन पर धोखा देने और उनसे झूठ बोलने का आरोप लगाया था.

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola