Salman Khan के दुश्मन Lawrence Bishnoi पर वेब सीरीज बनाने की तैयारी, स्टारकास्ट दिवाली पर होगी रिवील
Published by : Ashish Lata Updated At : 18 Oct 2024 6:03 PM
Lawrence-Bishnoi-new
Lawrence Bishnoi Web Series: लॉरेंस बिश्नोई की चर्चा इन-दिनों हर तरफ हो रही है. अब उनपर वेब सीरीज बनने जा रही है. जिसका ‘लॉरेंस – अ गैंगस्टर स्टोरी’ होगा. अमित जानी ने इसकी अनाउंसमेंट की है.
Lawrence Bishnoi Web Series: पिछले हफ्ते वरिष्ठ राजनेता बाबा सिद्दीकी की हत्या से पूरे देश में सदमे की लहर दौड़ गई. लॉरेंस बिश्नोई की ओर से हत्या की जिम्मेदारी ली गई. फेसबुक पर वायरल एक पोस्ट में लिखा गया था कि जो भी सलमान खान की मदद करेगा उसके साथ यही होगा. इसी गिरोह से भाईजान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी है. उनके घर कुछ महीने पहले फायरिंग भी हुई थी. अब खबर है कि जल्द ही साबरमती सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर पर एक वेब सीरीज बनाई जाएगी.
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर जल्द बनेगी वेब सीरीज
नोएडा स्थित निर्माता अमित जानी ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के जीवन पर आधारित एक वेब-सीरीज की घोषणा की है. इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म निर्माता ने सीरीज का नाम लॉरेंस- ए गैंगस्टर स्टोरी रखा है. सीरीज को इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन से भी मंजूरी मिल गई है और इसे अमित के होम बैनर, फायर फॉक्स फिल्म प्रोडक्शन के तहत बनाया जाएगा.
दिवाली के बाद स्टाकास्ट और पोस्टर होगा आउट
रिपोर्ट में आगे कहा गया कि अमित जानी दिवाली के बाद स्टारकास्ट की घोषणा करेंगे. साथ ही उसी वक्त नए वेब सीरीज का पोस्टर भी रिलीज किया जाएगा. फिलहाल फायर फॉक्स प्रोडक्शंस दर्जी कन्हैया लाल साहू की हत्या पर आधारित ए टेलर मर्डर स्टोरी पर काम कर रहा है. लॉरेंस बिश्नोई वर्तमान में पंजाब की साबरमती सेंट्रल जेल में बंद है. उसने काला हिरण मामले में सलमान खान को जान से मारने की धमकी भी दी थी. गैंगस्टर ने 12 अक्टूबर को मुंबई में राजनेता और सलमान के करीबी दोस्त बाबा सिद्दीकी की हत्या की भी जिम्मेदारी ली.
बिश्नोई गैंग ने दी सलमान खान को फिर से जान से मारने की धमकी
बिश्नोई गैंग के सदस्यों की ओर से सलमान को एक और जान से मारने की धमकी दी गई. मुंबई ट्रैफिक पुलिस को एक मैसेज भेजा गया था, जिसमें गैंगस्टर के साथ लंबे समय से चले आ रहे झगड़े को निपटाने के लिए अभिनेता से 5 करोड़ रुपये की मांग की गई. मैसेज में कहा गया है, “अगर सलमान खान जिंदा रहना चाहते हैं और लॉरेंस बिश्नोई से दुश्मनी खत्म करना चाहते हैं, तो उन्हें 5 करोड़ रुपये देने होंगे. इसे हलके में न लें, नहीं तो सलमान खान की हालत बाबा सिद्दीकी से भी बदतर हो जाएगी.” इस बीच, सलमान मुंबई के फिल्मसिटी में बिग बॉस 18 वीकेंड का वार एपिसोड की शूटिंग कर रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










