Lawrence Bishnoi Hit List: बाबा सिद्दीकी के बाद इन सेलेब्स पर है जान का खतरा, देखें लॉरेंस बिश्नोई की टारगेट लिस्ट

Updated:
विज्ञापन
Lawrence Bishnoi Hit List: बाबा सिद्दीकी के बाद इन सेलेब्स पर है जान का खतरा, देखें लॉरेंस बिश्नोई की टारगेट लिस्ट

Lawrence Bishnoi Hit List: बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात मुंबई में उनके कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद लॉरेंस बिश्नोई गिरोह गहन जांच के दायरे में है. अब पूछताछ के बाद एनआईए ने हिट लिस्ट का खुलासा किया.

विज्ञापन

Lawrence Bishnoi Hit List: बाबा सिद्दीकी की हत्या ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. एनसीपी नेता को बीते शनिवार रात उनकी कार के पास उस समय गोली मार दी गई, जब वह अपने बेटे के कार्यालय से निकल रहे थे. बाद में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इस घटना के बाद बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सेलेब्स बुरी तरह टूट गए. सिद्दीकी की हत्या को लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जोड़ा गया है.

लॉरेंस बिश्नोई की हिट लिस्ट आई सामने

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के अनुसार, बिश्नोई, जो इस समय गुजरात की साबरमती जेल में है, से राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने पूछताछ की. जिसके बाद उन्होंने अपने ‘हिट लिस्ट’ के बारे में बताया, जिसमें बॉलीवुड सितारों, कॉमेडियन, राजनेताओं और अन्य हाई-प्रोफाइल हस्तियों के नाम शामिल हैं. हालांकि पहले नंबर पर सलमान खान है. भाईजान के साथ मुद्दा तब शुरू हुआ, जब उनका नाम काले हिरण शिकार मामले में सामने आया था. दरअसल बिश्नोई समाज काले हिरण की पूजा करता है.

बिश्नोई गैंग की हिट लिस्ट में सलमान खान के अलावा और कौन से स्टार्स हैं

इस साल की शुरुआत में, बिश्नोई गैंग ने अभिनेता सलमान खान के बांद्रा स्थित घर के बाहर गोलियां चलाकर उनकी जान लेने का प्रयास किया था. बिश्नोई से जुड़े गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने पहले सिद्धू मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी भी ली थी. रिपोर्ट में आगे ये भी बताया गया कि गिरोह का संचालन सलमान खान को निशाना बनाने से कहीं आगे बढ़ गया है, जिसका लक्ष्य बॉलीवुड में घुसपैठ करना है.

सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर भी बिश्नोई के हिट लिस्ट में

लेटेस्ट रिपोर्टों में यह भी दावा किया जा रहा है कि कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी को गैंगस्टर ने निशाना बनाया है. फारुकी पर दिल्ली में एक शादी के दौरान बंदूकधारियों ने कथित तौर पर हमला किया था. दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला के मैनेजर शगनप्रीत सिंह भी कथित तौर पर बिश्नोई की ‘हिट लिस्ट’ में हैं. रिपोर्ट में कहा गया है कि गैंगस्टर का मानना ​​है कि शगनप्रीत ने उसके करीबी सहयोगी विक्की मिद्दुखेड़ा की हत्या के लिए जिम्मेदार लोगों को शरण दी थी. मनदीप धारीवाल, कौशल चौधरी और अमित डागर भी हिट लिस्ट में है.

Read Also : बिश्नोई गैंग क्यों है सलमान खान से नाराज, लाॅरेंस क्यों बना जान का दुश्मन?

Read Also : Baba Siddiqui Murder: अंडरवर्ल्ड के हाथ में चला गया मुंबई, बाबा सिद्दीकी की हत्या पर बोले तारिक अनवर

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola