Laughter Chefs 2: एली गोनी-रीम शेख के बाद शो में इस शख्स की हुई एंट्री, लगाएगी ग्लैमर का तड़का
Published by : Ashish Lata Updated At : 29 May 2025 7:37 AM
Kashmera Shah emotional on Laughter Chefs 2
Laughter Chefs 2: लाफ्टर शेफ्स अपने अनोखे कुकिंग स्कील से दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है. शो में कई कलाकार हैं, जो अपनी कॉमेडी से हंसाते है. हाल ही के दिनों में करण कुंद्रा, निया शर्मा, एली गोनी और रीम शेख जैसे स्टार्स की एंट्री हुई. अब एक और हसीना की एंट्री हुई है.
Laughter Chefs 2: कॉमेडी और कुकिंग के अनलिमिटेड डोज के लिए मशहूर लाफ्टर शेफ्स पिछले एक साल से ज्यादा समय से दर्शकों का दिल जीत रहा है. रियालिटी शो को फैंस काफी पसंद करते हैं. यही वजह है कि ये टीआरपी चार्ट में अच्छा परफॉर्म कर रही है. इस साल जनवरी में शुरू हुए सीजन 2 में कई कलाकारों में बदलाव किए गए. हालांकि, नए लाइनअप को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने के बाद, निर्माताओं ने पुराने सेलिब्रिटीज को वापस लाने का फैसला किया.
लाफ्टर शेफ्स में जन्नत जुबैर की वापसी
शो में हाल ही में करण कुंद्रा, निया शर्मा, एली गोनी और रीम शेख जैसे स्टार्स की एंट्री हुई. जिससे दर्शक काफी खुश हुए. अब पॉपुलर रियालिटी शो में जन्नत जुबैर की वापसी होने वाली है. उन्हें सेट पर शूट के लिए स्पॉट किया गया. एक्ट्रेस के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जिसमें उन्हें पैपराजी के लिए पोज देते हुए देखा गया. इतना ही नहीं, रीम और जन्नत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट भी साझा की, जिसमें उन्हें रुबीना दिलैक और कश्मीरा शाह के साथ देखा जा सकता है. जन्नत फिलहाल विक्की जैन की जगह लेंगी और गेस्ट अपीयरेंस में ही नजर आएंगी.
लाफ्टर शेफ्स के आने वाले एपिसोड में क्या होगा खास
लाफ्टर शेफ्स के आने वाले एपिसोड में कृष्णा अभिषेक का जन्मदिन मनाया जाएगा. इस पल को और भी खास बनाने के लिए मेकर्स ने शो में कृष्णा और कश्मीरा की शादी करवाने की योजना बनाई है. अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो हंसी से लोटपोट करने वाला है, क्योंकि अन्य सेलिब्रिटी दूल्हे कृष्णा के जूते चुराने के लिए लड़ते हुए दिखाई देते हैं. कृष्णा ने सेट पर एक स्वादिष्ट केक भी काटा. यह पल दर्शकों को काफी अच्छा लगने वाला है और उनके घरों में अनलिमिटेड हंसी आएगी.
यह भी पढ़ें- Housefull 5 में ट्विस्ट पर ट्विस्ट, हर थिएटर में दिखेंगे अलग-अलग किलर, क्लाइमेक्स भी होगा धांसू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










