Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: अंश की यादों में फूट-फूटकर रोई तुलसी, पिता की मौत का सच जानने में लगा रियो

क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 करण और रियो फोटो- इंस्टाग्राम
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में रियो अपने पिता अंश के बारे में जानना चाहता है. उसे लगता है कि कुछ गलत हुआ है. वह अपने पिता की मौत की सच्चाई जानने में लग जाता है.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 के एपिसोड की शुरुआत एक बेहद इमोशनल पल से होती है, जब करण को तुलसी का फोन आता है. तुलसी अपने हाथों में अंश की तस्वीर लिए चुपचाप बैठी होती है और उसकी आवाज में गहरा दर्द साफ महसूस होता है. करण तुरंत समझ जाता है कि कुछ ठीक नहीं है और बार-बार उससे पूछता है कि आखिर बात क्या है.
करण को खुशखबरी सुनाती है तुलसी
तुलसी पहले शांतिनिकेतन की खुशखबरी शेयर करती है. वह बताती है कि परी ने आखिरकार आर्यन से शादी के लिए हां कह दी है. साथ ही सलोनी और मुन्नी की प्रेग्नेंसी की खबर भी देती है. यह सुनकर करण भावुक हो जाता है और कहता है कि इतने संघर्षों के बाद आखिरकार परिवार में खुशियां लौट रही हैं.
फूट-फूटकर रोती है तुलसी
लेकिन करण को महसूस होता है कि तुलसी अब भी अंदर से टूटी हुई है. काफी पूछने पर तुलसी तारीख का जिक्र करती है और अचानक उसे याद आता है कि 13 मई वही दिन था जब उसने अंश को गोली मारी थी. यह याद आते ही वह फोन पर फूट-फूटकर रोने लगती है. करण उसे संभालने की कोशिश करता है और कहता है कि वह खुद को बार-बार दोष देना बंद करे. तुलसी कहती है कि वह मंदिर जाकर अंश की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करना चाहती है. वह करण से भी कहती है कि वह किसी अनाथालय में जाकर दान करे.
रियो अपने पिता अंश के बारे में जानना चाहता है
इसी बीच नियति कमरे में आती है और बातचीत का कुछ हिस्सा सुन लेती है. वह हैरानी से पूछती है कि आखिर किसकी मौत की बात हो रही है. करण तुरंत बात बदल देता है और कहता है कि उसके दादाजी की पुण्यतिथि है. वह नियति को चाय बनाने के लिए कहकर मामला वहीं खत्म कर देता है. नियति के जाने के बाद करण रियो को सच बताता है कि आज असल में अंश की डेथ एनिवर्सरी है, जो रियो का असली पिता था. यह सुनकर रियो चुप हो जाता है और अपने पिता से जुड़ी सच्चाइयों को समझने की कोशिश करता रहता है.
अंश की मौत के बारे में सोचता है रियो
घर पर रियो और नियति उन रस्मों की तैयारी की बात करते हैं, जो करण के बताए अनुसार उसके दादाजी की पुण्यतिथि के लिए रखी गई हैं. नियति कहती है कि सारी तैयारियां ठीक से हो चुकी हैं, लेकिन रियो का ध्यान कहीं और है. वह अपने पिता की मौत का सच जानना चाहता है. वह अचानक 2003 के एक प्लेन क्रैश के बारे में पूछता है. नियति हैरान होकर पूछती है कि इतने पुराने हादसे में उसकी दिलचस्पी क्यों है. वह कहती है कि ऐसी जानकारी इंटरनेट या पुराने न्यूज रिकॉर्ड्स में आसानी से मिल जाएगी. रियो कुछ नहीं कहता लेकिन साफ नजर आता है कि वह अंश की मौत से जुड़े राज जोड़ने की कोशिश कर रहा है.
यह भी पढ़ें- Khatron Ke Khiladi 15 करने के लिए किसने किया ओरी को मोटिवेट? खुद किया खुलासा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










