ePaper

Kundali Bhagya Written Update : प्रीता ने अक्षय के लिए बनाया ये प्लान, रुचिका के घर से मिला ये सबूत

Updated at : 26 Jan 2021 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Written Update : प्रीता ने अक्षय के लिए बनाया ये प्लान, रुचिका के घर से मिला ये सबूत

Kundali Bhagya Written Update : कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) दर्शकों के फेवरेट शो में से एक है. लूथरा हाउस में सारे लोग कृतिका और अक्षय की शादी में बिजी है. लेकिन प्रीता अक्षय की सच्चाई पता करने में लगी हुई है. उसे मालूम है अक्षय कोई बात है जो सबसे छुपा रहा है. प्रीता का साथ उसकी बहन सृष्टि दे रही है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Written Update : कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) दर्शकों के फेवरेट शो में से एक है. लूथरा हाउस में सारे लोग कृतिका और अक्षय की शादी में बिजी है. लेकिन प्रीता अक्षय की सच्चाई पता करने में लगी हुई है. उसे मालूम है अक्षय कोई बात है जो सबसे छुपा रहा है. प्रीता का साथ उसकी बहन सृष्टि दे रही है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सृष्टि प्रीता से पूछती है अब आगे क्या प्लान है. प्रीता उसे बताती है कि उन्हें 24 घंटा अक्षय पर अब नजर रखनी होगी. उसको फॉलो करना होगा, वो किससे मिलता है और कहां जाता है, ये सब देखना होगा. अक्षय हमें खुद रुचिका के पास ले जाएगा औऱ फिर हमें रुचिका से कोई ठोस सबूत मिल जाएगा.

इधर अक्षय मेघा से मिलता है और कहता है उसे उससे प्यार हो गया है. अक्षय उसे बताता है कि वो कृतिका से शादी उसके प्यार में पागल होकर नहीं, बल्कि उसके पैसों के लिए कर रहा हूं. अक्षय अपने प्यार की बातों में मेघा को फंसा लेता है. प्रीता सृष्टि और समीर के साथ मिलकर अक्षय को फॉलो करती है और उसे रुचिका के साथ मिलते हुए देख लेती है. समीर दोनों का साथ में फोटोज ले लेता है.

Also Read: Bollywood Latest News Live Update : वरुण धवन की हुईं नताशा दलाल, शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल

अक्षय रुचिका को पार्टी वाली सारी बातें बताता है और कहता है कि उसने प्रीता को सबके सामने अच्छा सबक सिखाया. वहीं, प्रीता रुचिका का पीछा करते हुए उसके घर पहुंच जाती है. वहीं उसे एक फोटो अलबम मिलता है, जिसमें अक्षय और रुचिका की ही सारी तसवीरें होती है. प्रीता अलबम की सारी फोटोज अपने फोन में खींच लेती है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि प्रीता सबको सॉरी बोलती है और उसे सब माफ कर देते है. कृतिका कहती है भाभी आप ये सब एक बुरा सपना समझ कर भूल जाओ. मैं अक्षय से बहुत प्यार करती हूं. एक बार फिर से प्रीता पूरे घरवालों के सामने झूठी साबित हो जाती है.

Also Read: ‘नागिन’ एक्‍ट्रेस रश्मि देसाई का साड़ी में दिलकश अंदाज, शहनाज गिल बोल्ड फोटोशूट से मचा रही तहलका

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola