ePaper

Kundali Bhagya Written Update: महेश को आया होश, तो शर्लिन- माहिरा का हाल हुआ बेहाल, आने वाला है नया ट्विस्ट

Updated at : 02 Apr 2021 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Written Update: महेश को आया होश, तो शर्लिन- माहिरा का हाल हुआ बेहाल, आने वाला है नया ट्विस्ट

Kundali Bhagya Written Update : सीरियल कुंडली भाग्‍य (Kundali Bhagya) में इन दिनों होली का ट्रैक चल रहा है. प्रीता किसी भी तरह से पृथ्वी की सच्चाई सबके सामने लाना चाहती है. इसके लिए वो आस्था के साथ मिलकर प्लान बनाती है. करण पृथ्वी को कौन सबसे ज्यादा भांग पी सकता है, ये चैंलेज देता है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Upcoming Episode : सीरियल कुंडली भाग्‍य (Kundali Bhagya) में इन दिनों होली का ट्रैक चल रहा है. प्रीता किसी भी तरह से पृथ्वी की सच्चाई सबके सामने लाना चाहती है. इसके लिए वो आस्था के साथ मिलकर प्लान बनाती है. करण पृथ्वी को कौन सबसे ज्यादा भांग पी सकता है, ये चैंलेज देता है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पृथ्वी करण से कॉम्पिटिशन जीतने के चक्कर में खूब सारा भांग पी लेता है. इधर महेश लूथरा कोमा से बाहर आ जाते है. ये जानकर पूरा परिवार बहुत खुश है. महेश को होश में देखकर शर्लिन और माहिरा के होश उड़ जाते है.

प्रीता और करण को उनके होश में आने की बात पता चलती है तो वो पृथ्वी को छोड़कर उनसे मिलने चले जाते है. करण उन्हें बताता है कि वो काफी समय से कोमा में थे. वहीं राखी उन्हें बताती है कि करण की शादी प्रीता से हो गई है. पृथ्वी को शर्लिन औऱ महिरा महेश के बारे में बताती है, लेकिन उसे कुछ फर्क नहीं पड़ता.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : भिड़े की बेटी ‘सोनू’ की अदाएं देख फैंस हुए दीवाने, बोले- छोरी बड़ी ड्रामा क्वीन है…

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि सृष्टि और प्रीता पृथ्वी को भांग पिलाने का प्लान बनाती है, ताकि वो भांग के नशे में सारी सच्चाई सबको बता दें. वो सबको बता दें कि उसने कृतिका से क्यों शादी की. प्रीता पृथ्वी को भांग पीने देती है, लेकिन शर्लिन को उसपर शक हो जाता है.

अब तक आपने देखा कि प्रीता कृतिका बनकर औऱ घूंघट ओढ़कर अक्षय से मिलने पहुंच जाती है. अक्षय प्रीता को कृतिका समझकर उससे बदतमीजी करने लगता है. उसकी इस हरकत से प्रीता गुस्से में आकर उसे थप्पड़ मार देती है. जिसके बाद अक्षय को पता चल जाता है कि ये कृतिका नहीं प्रीता है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola