ePaper

Kundali Bhagya Upcoming Episode : प्रीता ने करण के सामने खोला माहिरा का मनाली वाला सच, अब होने वाला है ये...

Updated at : 02 Jan 2021 1:03 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Upcoming Episode : प्रीता ने करण के सामने खोला माहिरा का मनाली वाला सच, अब होने वाला है ये...

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhayga) दर्शकों को काफी पसन्द है, इस वजह से शो हमेशा टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 शोज में शामिल रहता है. इन दिनों शो काफी दिलचस्प हो गया है. प्रीता और करण का हनीमून खराब करने के चक्कर में माहिरा शर्लिन बुरी तरह फंस जाती है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhayga) दर्शकों को काफी पसन्द है, इस वजह से शो हमेशा टीआरपी लिस्ट में टॉप 5 शोज में शामिल रहता है. इन दिनों शो काफी दिलचस्प हो गया है. प्रीता और करण का हनीमून खराब करने के चक्कर में माहिरा शर्लिन बुरी तरह फंस जाती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि करण और प्रीता मुंबई जा रहे होते है. इस दौरान दोनों की बहस होती है. प्रीता से करण पूछती है कि माहिरा मनाली कैसे आई. फिर करण प्रीता को बताता है कि माहिरा को उसने गुंडों से बचाया, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई थी. माहिरा ने उसे फिर पानी पिलाया था. प्रीता उससे पूछती है कि तुम्हें कुछ याद नहीं. करण कहता है उसे थोड़ा भी याद नहीं.

प्रीता फिर उसे बताती है कि माहिरा ने पानी में नशे की गोलियां मिला थी और उसके बाद उसके करीब आने की कोशिश की थी. करण उसकी बात का यकीन नहीं करता और कहता है कि तुम मुझ से इतना प्यार करती हो कि तुमने एक नई कहानी ही बना दी. प्रीता ये सुनकर नाराज हो जाती है. करण उसे मनाते हुए कहता है कि तुम यूं ही मुझे हर लड़की से बचाती रहो.

Also Read: इंटरनेट पर आग लगा रहा है अनन्या पांडे का बोल्ड फोटोशूट, पूल किनारे सनफ्लॉवर बिकिनी में दिखीं सुपर हॉट

करण और प्रीता बाजार में कृतिका और अक्षय से मिलते है. अक्षय उसे बताता है कि वो कृतिका के परिवार वालों से रिश्ते की बात करने के लिए जाने वाला है. इधर समीर सरला को बताता है कि वो और सृष्टि क्यों गए थे मनाली.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि शर्लिन और माहिरा के प्लान को प्रीता पूरी तरह से खराब कर देती है, जिसके बाद दोनों मुबंई जाने की तैयारी करती है. प्रीता करण को ऐसे हालत में देखकर बहुत परेशान होती है. इस बीच करण और प्रीता के बीच रोमांटिक सीन होता है.

Also Read: Kundali Bhagya की प्रीता पिंक बिकिनी में दिखीं हॉट, तो ‘बेपनाह’ एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट की बोल्ड तसवीर ने फैंस का बनाया दीवाना

Posted By : Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola