ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : प्रीता और सृष्टि के इस प्लान से बाहर आया जहर वाले लड्डू का राज, रमोना ने कबूल की ये बात

Updated at : 10 Dec 2020 2:54 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : प्रीता और सृष्टि के इस प्लान से बाहर आया जहर वाले लड्डू का राज, रमोना ने कबूल की ये बात

Kundali Bhagya Spoiler Alert: सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) इन दिनों बेहद दिलचस्प होता जा रहा है. प्रीता और सरला को माहिरा के जहर वाले लड्डू के बारे में पता चल गया है. प्रीता जान चुकी है कि माहिरा की मां रमोना ही जहर वाले लड्डू लेकर आई थी औऱ सरला के लड्डू से बदल दिया था. जिस वजह से सरला इनके जाल में फंस गई.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert: सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) इन दिनों बेहद दिलचस्प होता जा रहा है. प्रीता और सरला को माहिरा के जहर वाले लड्डू के बारे में पता चल गया है. प्रीता जान चुकी है कि माहिरा की मां रमोना ही जहर वाले लड्डू लेकर आई थी औऱ सरला के लड्डू से बदल दिया था. जिस वजह से सरला इनके जाल में फंस गई.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रीता और सृष्टि माहिरा का प्लान सबके सामने लाने के लिए नया नाटक करती है. प्रीता घर पर पूजा रखती है और इस दौरान वो रमोना द्वारा लाए गए लड्डू खाती है. लड्डू खाने के बाद प्रीता के मुंह से नकली खून गिरने लगता है. प्रीता सबसे पूछती है कि ये लड्डू किसने लाया.

रमोना कहती है कि ये लड्डू वो लेकर आई है. इस दौरान प्रीता और सृष्टि रमोना को बहुत बुरा- भला कहते है. रमोना के मुंह से सच उगलवाने के लिए उसे उकसाते है, तभी उसके मुंह से सच बाहर आ जाता है. रमोना कह देती है कि उसने आज के लड्डू में कोई जहर नहीं मिलाया था, जबकि उसने कल वाले लड्डू में जहर मिलाया था. ये सुन कर लूथरा हाउस के सारे लोग चौंक जाते है.

Also Read: Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah : इस बोल्ड फोटो की वजह से खबरों में छाई हुई हैं ‘बबीता जी’, ब्लू ड्रेस में देख फैंस बोले- अगर जेठालाल ऐसे…

इसके बाद घरवालों के सामने सारा सच बाहर आ जाएगा कि लड्डू में जहर रमोना ने ही मिलाया था. अब रमोना को बचाने के लिए माहिरा और शर्लिन क्या प्लान बनाती है, ये तो आने वाला एपिसोड ही बताएगा. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि प्रीता अपने पिता को याद कर रोने लगती है. उसे रोता देख करण नींद से जाग जाता है और रोने की वजह पूछता है. प्रीता कहती है मां को मेरे औऱ माहिरा की लड़ाई की सजा मिली है. आज पापा होते तो ये सब नहीं होने देते. उनकी सिर्फ बेल हुई है, लेकिन केस खत्म नहीं हुआ है. प्रीता का मन ठीक करने के लिए करण उसे मां से मिलवाने ले जाता है.

इधर माहिरा के नाराज होने पर शर्लिन उसे समझाती है कि अगर प्रीता मर जाती तो उसका सारा इल्जाम तुम पर आता. क्योंकि घर पर सबको पता है कि तुम ही उससे बहुत नफरत करती हो. अगर जांच होती तो ये भी सामने आ जाता कि लड्डू और सीरे में एक जैसा जहर है औऱ फिर हम दोनों के ऊपर सारा दोष आ जाता. वहीं, रमोना शर्लिन की बात में हामी भरती है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola