Kundali Bhagya Spoiler Alert : मेघा को मालूम है अक्षय के खूनी के बारे में? रुचिका के बच्चे की सच्चाई जान प्रीता के उड़े होश
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 17 May 2021 1:19 PM
Kundali Bhagya Spoiler Alert : जी टीवी का लोकप्रिय शो कुंडली भाग्य में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो का लेटेस्ट ट्रैक काफी दिलचस्प है. आने वाले एपिसोड में लोगों को नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. प्रीता को बचाने के लिए करण सारा ब्लेम खुद के उपर ले लेता है और जेल चला जाता है. प्रीता उसे बचाने के लिए प्लान बनाती है.
Kundali Bhagya Spoiler Alert : जी टीवी का लोकप्रिय शो कुंडली भाग्य में दर्शकों को फुल ऑन ड्रामा देखने को मिल रहा है. शो का लेटेस्ट ट्रैक काफी दिलचस्प है. आने वाले एपिसोड में लोगों को नया ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है. प्रीता को बचाने के लिए करण सारा ब्लेम खुद के उपर ले लेता है और जेल चला जाता है. प्रीता उसे बचाने के लिए प्लान बनाती है.
प्रीता करण को बचाने के लिए अक्षय के खून का सारा इल्जाम खुद पर ले लेता है और जेल चला जाता है. प्रीता करण को दर्द में देखकर टूट जाती है और उसे किसी भी कीमत पर बचाने की योजना बनाती है. दूसरी ओर सृष्टि, प्रीता और समीर करण को बचाने और उसे जेल से बाहर निकालने की पूरी कोशिश करते हैं. तीनों अक्षय की हत्या के मामले में करण को निर्दोष साबित करने के लिए सबूत खोजने की कोशिश करते हैं.
आने वाले एपिसोड में आप देखेंगे कि प्रीता मेघा को फोन पर ब्लैकमेल करते हुए देख लेती है. लेकिन प्रीता को पता नहीं चलता कि मेघा जिसे ब्लैकमेल कर रही है वो पृथ्वी है. प्रीता सृष्टि और समीर को बताती है कि मेघा अक्षय के बच्चे की मां बनने वाली है. ये बात जानकर दोनों के होश उड़ जाते है.
Also Read: निया शर्मा ने ट्रेडिशनल लुक में बिखेरा जलवा, एक-एक तसवीर है बेहद खूबसूरत
समीर कहता है कि अगर मेघा अक्षय के बच्चे की मां बनने वाली है तो वो उसका खून कैसे कर सकती है. साथ ही प्रीता उन्हें ब्लैकमेल वाली बात भी बताती है. प्रीता कहती है कि मेघा को अक्षय के खूनी के बारे में जरुर कुछ मालूम होगा. खूनी के बारे में पता करने के लिए उसे मेघा के पास जाना ही होगा. सरला ये सारी बातें सुन लेती है.
सरला प्रीता से कहती है कि उसे यकीन है वो किसी भी तरह करण को जेल से निकाल लेगी. वहीं, प्रीता जब मेघा को फॉलो करते हुए अस्पताल पहुंचती है तो वो मेघा और रुचिका की बातें सुन लेती है. उसे पता चलता है कि रुचिका का बच्चा अक्षय का नहीं था और अक्षय ने इस बात की पुष्टि के लिए डीएनए टेस्ट करवाया था. प्रीता सच जानकर चौंक जाती है. आगे क्या होगा? क्या प्रीता रुचिका को सबके सामने बेनकाब करेगी? ये तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










