ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : जानकी ने माहिरा की चाल को लेकर प्रीता से कही ये बात, आने वाला है नया ट्विस्ट

Updated at : 04 Nov 2020 11:00 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : जानकी ने माहिरा की चाल को लेकर प्रीता से कही ये बात, आने वाला है नया ट्विस्ट

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल 'कुंडली भाग्‍य' (Kundali Bhagya) में प्रीता और करण की जिंदगी में तूफान लाने के लिए माहिरा वापस आ चुकी है. प्रीता को शक है कि माहिरा ने खुदकुशी का नाटक किया था, लेकिन उसके पास कोई सबूत नहीं है. माहिरा की मां रमोना ने पुलिस को बताया था कि करण की वजह से माहिरा ने खुदकुशी किया था, लेकिन माहिरा ने ये बात से इनकार कर दिया.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert : सीरियल ‘कुंडली भाग्‍य’ (Kundali Bhagya) में प्रीता और करण की जिंदगी में तूफान लाने के लिए माहिरा वापस आ चुकी है. प्रीता को शक है कि माहिरा ने खुदकुशी का नाटक किया था, लेकिन उसके पास कोई सबूत नहीं है. माहिरा की मां रमोना ने पुलिस को बताया था कि करण की वजह से माहिरा ने खुदकुशी किया था, लेकिन माहिरा ने ये बात से इनकार कर दिया.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माहिरा से उसकी मां से सारे रिश्ते तोड़ लिए है और उसे अस्पताल में छोड़ कर चली गई है. रमोना के जाने के बाद माहिरा कहती है कि उसे कोई आश्रम में छोड़ दें, क्योंकि उसकी मां ने उसे यूं छोड़ दिया है और उसका अब कोई घर भी नहीं है जहां वो जा सकें. माहिरा कहती है कि इससे अच्छा होता कि वो मर जाएं. ये सुनकर करीना उससे कहती है कि वो ऐसा ना बोलें और वो लूथरा हाउस में उन सबके साथ रह सकती है.

सरला प्रीता को कॉल करके सृष्टि के बारे में पूछती है. प्रीता अपनी मां को बताती है कि सृष्टि उसके साथ ही है और माहिरा के बारे में भी बताती है. माहिरा का नाम सुनकर सरला परेशान हो जाती है, जिसके बाद प्रीता उन्हें दिलासा देती है कि अब सबकुछ ठीक है. उधर करण से माहिरा कहती है कि अगर वो नहीं चाहता है कि वो लूथरा हाउस आयें तो वो नहीं जाएंगी. लेकिन माहिरा की हालत देखकर करण मान जाता है.

Also Read: ‘बंबई में का बा’ के बाद अनुभव सिन्हा ने रिलीज किया ‘बै बाबुनि’ भोजपुरी गाना, देखें धूम मचाता ये रोमांटिक VIDEO

जानकी प्रीता को कॉल करके कहती है कि माहिरा का लूथरा हाउस आना बहुत खतरनाक है और उसे आने से रोकना होगा. जानकी ये भी कहती है कि माहिरा का लूथरा हाउस में आना किसी बड़े चाल की तरफ इशारा कर रहा है. लेकिन प्रीता जानकी की बातों को गंभीरता से नहीं लेती. अब देखना होगा कि माहिरा किस तरह से करण और प्रीता की जिंदगी में जहर खोलती है. क्या करण और प्रीता के बीच फिर से दूरियां आ जाएंगी.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि रमोना माहिरा से सवाल करती है कि तुम करण को बचाने के लिए अपनी जिंदगी क्यों खराब कर रही हो. माहिरा कहती है कि ये कदम उसने अपनी मर्जी से उठाया है. रमोना कहती है कि तुम्हें मुझे या करण किसी एक को चुनना होगा. जिसपर माहिरा करण को चुनती है. ये सुनकर रमोना माहिरा के साथ अपने सारे रिश्ते तोड़ कर चली जाती है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola