ePaper

Kundali Bhagya Spoiler Alert : रमोना की इस सच्‍चाई से चौंका लूथरा परिवार, क्‍या होगा प्रीता का अगला कदम

Updated at : 09 Dec 2020 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Spoiler Alert : रमोना की इस सच्‍चाई से चौंका लूथरा परिवार, क्‍या होगा प्रीता का अगला कदम

Kundali Bhagya Spoiler Alert big relevation ramona confesses mixing poison in preeta food upcoming episode bud : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) के आनेवाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. प्रीता ने और सृष्टि ने अपनी मां सरला को निर्दोष साबित करने के लिए माहिरा और रोमाना की सच्चाई करण और पूरे परिवार के सामने लानेवाली हैं. आनेवाले एपिसोड में सृष्टि वह लड्डू खा लेगी जो रमोना लेकर आई है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Spoiler Alert: सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) के आनेवाले एपिसोड में एक बड़ा ट्विस्‍ट आनेवाला है. प्रीता ने और सृष्टि ने अपनी मां सरला को निर्दोष साबित करने के लिए माहिरा और रोमाना की सच्चाई करण और पूरे परिवार के सामने लानेवाली हैं. आनेवाले एपिसोड में सृष्टि वह लड्डू खा लेगी जो रमोना लेकर आई है. वह बीमार पड़ जाएगी और रमोना पर लड्डू में जहर मिलाने का आरोप लगाएगी.

सृष्टि, रमोना और माहिरा की सच्चाई को परिवार के सामने लाने के लिए पूरा नाटक करेगी. लूथरा हाउस में बड़ा ड्रामा होगा. प्रीता रमोना को उकसाएगी और आखिरकार वह कबूल करेगी कि उसने ही पिछली बार लड्डू में जहर मिलाया था जिसे प्रीता ने खा लिया था. इस खुलासे से करण और पूरा लूथरा परिवार चौंक जाएगा. अब करण का अगल कदम क्‍या होगा, यह तो आनेवाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा.

आपने देखा कि, प्रीता अपने पिता को याद कर रोने लगती है. उसे रोता देख करण नींद से जाग जाता है और रोने की वजह पूछता है. प्रीता कहती है मां को मेरे औऱ माहिरा की लड़ाई की सजा मिली है. आज पापा होते तो ये सब नहीं होने देते. उनकी सिर्फ बेल हुई है, लेकिन केस खत्म नहीं हुआ है. प्रीता का मन ठीक करने के लिए करण उसे मां से मिलवाने ले जाता है.

Also Read: Anupama spoiler alert : पाखी छोड़ देगी घर, अनुपमा की ज़िंदगी में आनेवाला है बड़ा तूफान

इधर माहिरा के नाराज होने पर शर्लिन उसे समझाती है कि अगर प्रीता मर जाती तो उसका सारा इल्जाम तुम पर आता. क्योंकि घर पर सबको पता है कि तुम ही उससे बहुत नफरत करती हो. अगर जांच होती तो ये भी सामने आ जाता कि लड्डू और सीरे में एक जैसा जहर है औऱ फिर हम दोनों के ऊपर सारा दोष आ जाता. वहीं, रमोना शर्लिन की बात में हामी भरती है.

प्रीता को घर पर देखकर सब बहुत खुश हो जाते है. प्रीता सरला से कहती है कि उसे उसकी बहुत याद आ रही थी इसलिए वो उनसे मिलने आ गई. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि राखी प्रीता के लिए एक डिश बनाती है, जिसमें माहिरा जहर डाल देती है. माहिरा राखी को डिश देकर प्रीता को देने के लिए कहती है. शर्लिन उससे जहर के बारे में पूछती है. माहिरा उसे सबकुछ बताती है और कहती है कि आज वो डिश खाकर प्रीता का चैप्टर हमेशा के लिए बंद हो जाएगा. उसके जाने के बाद वो करण को अपना बना लेगी.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola