ePaper

'Kundali Bhagya' की प्रीता व्‍हाइट ड्रेस में दिखीं बेहद बोल्‍ड, वायरल हो रही ये तसवीरें

Updated at : 03 Dec 2020 6:04 PM (IST)
विज्ञापन
'Kundali Bhagya' की प्रीता व्‍हाइट ड्रेस में दिखीं बेहद बोल्‍ड, वायरल हो रही ये तसवीरें

kundali bhagya preeta aka shraddha arya in white short dress photos viral on social media actress hot and bold look fans says this bud : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. इस शो ने टीआरपी लिस्‍ट पर भी कब्‍जा जमाया हुआ है. शो की लीड एक्‍ट्रेस प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपने स्‍टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. शो में संस्कारी बहू का रोल निभानेवाली श्रद्धा आर्या असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश और बोल्ड हैं.

विज्ञापन

Kundali Bhagya preeta aka shraddha arya in bold white dress : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) लोगों के दिलों पर राज कर रहा है. इस शो ने टीआरपी लिस्‍ट पर भी कब्‍जा जमाया हुआ है. शो की लीड एक्‍ट्रेस प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपने स्‍टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. शो में संस्कारी बहू का रोल निभानेवाली श्रद्धा आर्या असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश और बोल्ड हैं. उनके चाहने वालों की लिस्ट लंबी है. वह सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं.

अब उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें वह बेहद बोल्‍ड नजर आ रही हैं. श्रद्धा टू पीस शॉर्ट ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं. ओपन हेयर लुक में वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्‍होंने रिंग र्इयररिंग पहना है. उनकी इस तसवीर को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं और इसपर ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/B9Lx3epll4z/

उन्‍होंने अपने तसवीर को शेयर करते हुए कैप्‍शन में लिखा,’ मैं अपने खुद के हाथ को चूम, यकीनन मैं खुद से बहुत प्‍यार करती हूं.’ इसपर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा,’ श्रद्धा आप चांद हो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप मेरी क्रश हो.’ एक और यूजर ने लिखा,’ ये लड़की मार ही डालेगी.’ एक और यूजर ने लिखा,’ यह फोटो आपकी प्रोफाइल होनी चाहिए.’ हालांकि ये लेटेस्ट तसवीर नहीं है फिर भी फैंस इन्हें देखते ही फिदा हो जा रहे है.

Also Read: रश्मि देसाई पहुंचीं डलहौजी, खूबसूरत वादियों से शेयर की ये हसीन तसवीरें

बता दें कि एक्ट्रेस श्रद्धा टीवी जगत के लिए नया चेहरा नहीं हैं, क्योंकि इससे पहले भी वो कई सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. इससे पहले श्रद्धा आर्या ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं. फिलहाल श्रद्धा कुंडली भाग्‍य में अपने किरदार प्रीता से लोगों का दिल जीत रही हैं.

श्रद्धा ने साल 2018 में बड़े बिजनेसमैन जयंत से धूम-धाम से सगाई की थी. सगाई के बाद जयंत ने उनके सामने शर्त रखी कि अब वो अपना टीवी करियर छोड़ दे. फिर जल्द दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन एक्ट्रेस ने अपने करियर को चुनते हुए जयंत से सगाई तोड़ दी. इस समय वो टीवी की मशहूर अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola