'Kundali Bhagya' की प्रीता व्‍हाइट गाउन में दिखी बेहद हॉट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक्‍ट्रेस की ये बोल्‍ड तसवीरें

Updated at : 06 Dec 2020 10:14 PM (IST)
विज्ञापन
'Kundali Bhagya' की प्रीता व्‍हाइट गाउन में दिखी बेहद हॉट, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक्‍ट्रेस की ये बोल्‍ड तसवीरें

kundali bhagya preeta aka shraddha arya in white dress photos viral on social media actress hot and bold look fans comments bud : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) लगातार लोगों का दिल जीत रहा है. टीआरपी लिस्‍ट में भी इस शो का कब्‍जा है. शो का हर किरदार लोगों का फेवरेट हैं. वहीं शो की लीड एक्‍ट्रेस प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपने स्‍टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. शो में संस्कारी बहू का रोल निभानेवाली श्रद्धा आर्या असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश और बोल्ड हैं.

विज्ञापन

Kundali Bhagya preeta aka shraddha arya bold photo : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhagya) लगातार लोगों का दिल जीत रहा है. टीआरपी लिस्‍ट में भी इस शो का कब्‍जा है. शो का हर किरदार लोगों का फेवरेट हैं. वहीं शो की लीड एक्‍ट्रेस प्रीता यानी श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) अपने स्‍टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं. शो में संस्कारी बहू का रोल निभानेवाली श्रद्धा आर्या असल जिंदगी में बेहद स्टाइलिश और बोल्ड हैं. अब उनकी कुछ ग्‍लैमरस तसवीरें वायरल हो रही हैं जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उनकी इन तसवीरें पर फैंस जमकर प्‍यार लुटा रहे हैं.

इन तसवीरों को शेयर करते हुए श्रद्धा आर्या ने कैप्‍शन में लिखा,’ अपनी पिछली पोस्ट में यहाँ मैंने सभी से पूछा था- “क्या आप मुझसे प्यार करते हैं?” और उसी रात मुझे मेरा जवाब मिला था.’ इस तसवीर में श्रद्धा व्‍हाइट वन शोल्‍डर गाउन में बेहद बोल्‍ड लग रही हैं. उन्‍होंने मैचिंग ईयररिंग्‍स पहना है और ओपन हेयर से अपने लुक को कंप्‍लीट किया है. इस तसवीर पर लोग ताबड़तोड़ कमेंट्स कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CIcV-UzFUeo/

एक यूजर ने लिखा,’ मैम मैं आपकी बहुत बड़ी फैन हूं.’ एक और यूजर ने लिखा,’ कितनी क्‍यूट हो आप.’ एक और यूजर ने लिखा,’ मुझे पता है आप रिप्‍लाई नहीं दोगी फिर भी.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप ब्‍यूटी है श्रद्धा.’ एक और यूजर ने लिखा,’ यह फोटो आपकी प्रोफाइल होनी चाहिए.’ एक और यूजर ने लिखा,’ आप मेरी क्रश हो.’ इस तसवीर में लोग दिल वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CIcZplMFam_/

बता दें कि एक्ट्रेस श्रद्धा टीवी जगत के लिए नया चेहरा नहीं हैं, क्योंकि इससे पहले भी वो कई सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. इससे पहले श्रद्धा आर्या ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं. फिलहाल श्रद्धा कुंडली भाग्‍य में अपने किरदार प्रीता से लोगों का दिल जीत रही हैं.

Also Read: Indian Idol 12 : इस कंटेस्‍टेंट को हिमेश ने कह दिया कार्तिक आर्यन, इसलिए कर लिया था मुंबई छोड़ने का फैसला

श्रद्धा ने साल 2018 में बड़े बिजनेसमैन जयंत से धूम-धाम से सगाई की थी. सगाई के बाद जयंत ने उनके सामने शर्त रखी कि अब वो अपना टीवी करियर छोड़ दे. फिर जल्द दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे. लेकिन एक्ट्रेस ने अपने करियर को चुनते हुए जयंत से सगाई तोड़ दी. इस समय वो टीवी की मशहूर अभिनेत्री के रूप में पहचान बना चुकी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola