ePaper

कुंडली भाग्य की सुपरहिट जोड़ी करण-प्रीता का रोमांटिक VIDEO वायरल, 'दिल शगना दा' गाने पर दिखा अलग अंदाज

Updated at : 27 Oct 2020 3:58 PM (IST)
विज्ञापन
कुंडली भाग्य की सुपरहिट जोड़ी करण-प्रीता का रोमांटिक VIDEO वायरल, 'दिल शगना दा' गाने पर दिखा अलग अंदाज

Kundali Bhagya karan preeta video : टीवी का पॉपुलर सीरियल 'कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में करण का किरदार धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) निभा रहे है. वहीं प्रीता का रोल श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) निभा रही है. दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसन्द करते है. इस बीच श्रद्धा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें दोनों का अलग अंदाज देखने को मिल रहा रहा है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya karan preeta video : टीवी का पॉपुलर सीरियल ‘कुंडली भाग्य (Kundali Bhagya) में करण का किरदार धीरज धूपर (Dheeraj Dhoopar) निभा रहे है. वहीं प्रीता का रोल श्रद्धा आर्या (Shraddha Arya) निभा रही है. दोनों की जोड़ी को दर्शक खूब पसन्द करते है. इस बीच श्रद्धा ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसमें दोनों का अलग अंदाज देखने को मिल रहा रहा है.

श्रद्धा आर्या ने एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो करण के साथ नजर आ रही है. वीडियो में दोनों मस्ती करते दिख रहे है. वीडियो में करण और प्रीता एक बड़े से बर्तन में अंगूठी खोज रहे है, जिसमें पूरा दूध भरा हुआ है. इस दौरान दोनों अंगूठी खोजने के बजाय बहुत मस्ती कर रहे है. वीडियो के बैकग्राउंड में ‘दिल शगना दा’ गाना प्ले हो रहा है, जो इसे और रोमांटिक बना रहा है.

https://www.instagram.com/p/CGzETXQAbWx/

इस वीडियो पर फैंस अपना दिल हार जा रहे है और खूब कमेंट कर रहे है. करण औऱ प्रीता को वीडियो में हंसते औऱ मस्ती करते देख फैंस तारीफ किये बिना रह नहीं पा रहे. एक मीडिया यूजर ने लिखा, ‘साथ में बहुत प्यारे लग रहे हो.’ एक ने लिखा, ‘स्क्रीन पर बेस्ड जोड़ी.’ एक ने लिखा, ‘आप दोनों यूं ही हंसते रहे साथ में.’

Also Read: ‘बिग बॉस 13’ फेम रश्मि देसाई ने शेयर की ओपन शर्ट में बोल्ड PHOTO, सोशल मीडिया पर फैंस के उड़े होश

इससे पहले भी करण औऱ प्रीता का एक वीडियो वायरल हुआ था. वीडियो में दोनों पंजाबी सॉन्ग ‘वखरा स्वैग नी’ पर डांस करते दिख रहे थे. वीडियो में प्रीता जहां बहुत खूबसूरत दिख रही है तो वहीं करण का स्वैग जबरदस्त है. बता दें कि ये गाना कंगना रनौत और राजकुमार राव के फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ का गाना है.

https://www.instagram.com/p/B0GYra0FmRu/

एक्ट्रेस श्रद्धा टीवी जगत के लिए नया चेहरा नहीं हैं, क्योंकि इससे पहले भी वो कई सीरियल्स में भी दिखाई दे चुकी हैं. इससे पहले श्रद्धा आर्या ‘मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की’, ‘तुम्हारी पाखी’ और ‘ड्रीम गर्ल’ जैसे सीरियल में नजर आ चुकी हैं. इसके अलावा बॉलीवुड में अमिताभ बच्चन की फिल्म में भी वो काम कर चुकी हैं. वो म्यूजिक वीडियो और तमिल सिनेमा में भी काम कर चुकी है. वह पहली बार 2000 में ‘सोनिये हीरिये’ पंजाबी सॉन्ग के वीडियो में नजर आई थीं.

Also Read: सपना चौधरी ने हरियाणवी गाने पर डांस से यूं मचाया तहलका, ताबड़तोड़ वायरल हो रहा VIDEO

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola