कृष्णा अभिषेक ने भरी महफिल में कपिल शर्मा को लेकर कह दी ऐसी बात, जिसे सुन फैंस बोले- दोनों के बीच फिर लड़ाई…

कृष्णा अभिषेक अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर की कॉमेडी सुन फैंस लोटपोट हो जाते हैं. अब लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर ने होस्टिंग को लेकर कपिल पर ताना मारा. उनकी बात सुनकर सभी हक्के-बक्के रह गये.
द कपिल शर्मा शो जल्द ही ऑफएयर होने वाला है. शो के सभी कलाकार यूएस टूर पर निकले है. अब लेटेस्ट एपिसोड में परिज़ाद कोलाह, रेणुका शहाणे, ऋचा अनिरुद्ध, दीप्ति भटनागर और मिनी माथुर ने मंच की शोभा बढ़ाई. एपिसोड में कृष्णा अभिषेक सपना बनकर सभी को हंसाने पहुंचे. उनका बेबाक अंदाज और जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग ने हर किसी को लोटपोट कर दिया. इसी दौरान उन्होंने अपने मामा से जुड़ा कुछ ऐसा कह दिया, जिसे सुनकर सभी को लगा कि दोनों के बीच सबकुछ ठीक हो गया है.
मामा को लेकर क्या बोल गये कृष्णा अभिषेक
कपिल शर्मा के लेटेस्ट एपिसोड में हम देखते हैं कि रेणुका शहाणे ने कृष्णा से पूछा, ‘आप इतनी पतली कैसे हो गईं?’ सपना ने जवाब दिया, ‘गैप हो गया था ना 6 महीने का.’ कपिल ने मजाक में कहा, ‘जब आप जानते हैं कि दूसरे चैनल पैसे नहीं देते तो आप वहां क्यों गए?’ आशुतोष राणा के बारे में मजाक करने के बाद, कृष्णा ने रेणुका से कहा, “मैम मैं आपका बहुत बड़ा फैन हूं. मैंने आपकी सभी फिल्में देखी हैं. आपने हाल ही में ‘श्री श्री गोविंदा मेरा नाम’ नामक एक फिल्म की है.’ कपिल ने सुधार करते हुए कहा, ‘यह गोविंदा मेरा नाम है.’ इस पर कृष्णा ने कहा, ‘मैं सीधे तौर पर नाम नहीं ले सकता, वह मेरे मामा हैं. कहा जाता है, ‘पायजामा गिर जाए तो झुक के उठने का और मामा रूठ जाए तो फट से मनाने का.’
कृष्णा ने कपिल पर किया कटाक्ष
मिनी माथुर से बात करते हुए कृष्णा ने आगे कपिल पर कटाक्ष किया. उन्होंने कहा, ”मेरा भी होस्ट बनने का सपना था.” कपिल ने पूछा, ‘फिर क्या हुआ?’ कृष्णा ने जवाब दिया, “फिर एक होस्ट आया मार्केट में, उसने मेरा सपना तोड़के मुझे ही सपना बना डाला.” कृष्णा ने सपना के पार्लर और नालासोपारा की कहानियों पर अपनी मनोरंजक नाटिका से मेहमानों का मनोरंजन किया. इसके बाद सपना ने मेहमानों की सराहना की और मंच से चली गईं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By आशीष लता
आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.
पत्रकारिता अनुभव
पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.
शिक्षा
आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.
संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










