Kesari Chapter 2: जलियांवाला बाग पर आधारित अक्षय की फिल्म ने छुआ दिल, सिनेमाघरों में गूंजे भारत माता की जय के नारे

Kesari Chapter 2 Box Office Collection
Kesari Chapter 2: सिनेमाघरों में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म केसरी चैप्टर 2 को हाल ही में रिलीज किया गया है. थिएटरों में उमड़ती भीड़ और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा से साफ है कि फिल्म लोगों को भावनात्मक और देशभक्ति से भरपूर सफर पर ले जा रही है. रिपोर्ट में पढ़ें बॉक्स ऑफिस सफलता के प्रमुख वजह.
Kesari Chapter 2: धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी अक्षय कुमार, आर माधवन और अनन्या पांडे स्टारर ‘केसरी चैप्टर 2’ ने रिलीज के साथ ही दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है. जलियांवाला बाग हत्याकांड के बाद की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित यह फिल्म सिनेमाघरों में देशभक्ति की भावना को फिर से जीवंत कर रही है. सोशल मीडिया से लेकर थिएटर तक, हर जगह इस फिल्म का जलवा साफ नजर आ रहा है. देशभर में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है. कहा जा रहा है कि स्काई फोर्स (Sky Force) के बाद अब केसरी चैप्टर 2 (Kesari Chapter 2) अक्षय की इस साल की दूसरी सफल मूवी बन सकती है.
देशभक्ति की भावना से सराबोर है यह फिल्म
‘केसरी चैप्टर 2’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक भावनात्मक और ऐतिहासिक सफर है. फिल्म में बैरिस्टर सी शंकरन नायर की भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार ने जिस तरह से ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाने वाले नायक को जीवंत किया है, उसने दर्शकों को गहराई से छू लिया है. उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ कोर्ट में लड़े और जीते. सिनेमा हॉल में सीटियों, तालियों और ‘भारत माता की जय’ के नारों की गूंज देखने को मिल रही है. यह फिल्म दर्शकों के लिए सिर्फ एक कहानी नहीं, बल्कि एक जज्बा बन गई है.
बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत
18 अप्रैल 2025 को रिलीज हुई ‘केसरी चैप्टर 2’ ने पहले ही दिन 7.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. हालांकि, गुड फ्राइडे की छुट्टी के बावजूद अपेक्षाकृत धीमा रहा. लेकिन, दूसरे दिन 30% की उछाल के साथ फिल्म ने 9.50 करोड़ रुपये की कमाई की. दो दिन में कुल कलेक्शन 17.25 करोड़ रुपये पहुंच गया है. खासकर मुंबई, दिल्ली-एनसीआर, बेंगलुरु और मैसूर सर्किट में फिल्म का प्रदर्शन शानदार रहा है. फिल्म का बजट करीब 280 करोड़ रुपये बताया जा रहा है और यह ‘वर्ड ऑफ माउथ’ के जरिए तेजी से आगे बढ़ रही है.
दमदार कास्टिंग और शानदार अभिनय
अक्षय कुमार ने सी शंकरन नायर के रूप में न केवल न्याय के लिए लड़ते वकील को बखूबी पेश किया, बल्कि हर सीन में गहराई भी दिखाई. वहीं, आर माधवन ने एंग्लो-इंडियन वकील नेविलमैककिनले के रूप में ब्रिटिश सत्ता की पैरवी करने वाले किरदार को दमदार तरीके से निभाया. अनन्या पांडे ने दिलरीत गिल के रूप में फिल्म में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है. फिल्म में जनरल डायर की भूमिका में विदेशी अभिनेता साइमन पेस्ले डे का अभिनय भी दर्शकों पर गहरा प्रभाव छोड़ताहै.
कहानी, स्क्रीनप्ले और म्यूजिक का बेहतरीन मेल
निर्देशक करण सिंह त्यागी ने स्क्रीनप्ले और निर्देशन दोनों को संतुलन के साथ निभाया है. सच्ची घटना पर आधारित फिल्म होने के बावजूद यह कहीं भी बोझिल नहीं लगती. कोर्टरूम ड्रामा और ऐतिहासिक घटनाओं के संयोजन ने इसे प्रभावशाली बना दिया है. फिल्म के बैकग्राउंड स्कोर और गाने भी सीन के मुताबिक बिल्कुल सटीक बैठते हैं, जो दर्शकों की भावनाओं को और गहराई देते हैं. कुल मिलाकर ‘केसरी चैप्टर 2’ एक ऐसी फिल्म है जो इतिहास की एक महत्वपूर्ण घटना को नई पीढ़ी तक प्रभावशाली तरीके से पहुंचाने का काम कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By हिमांशु देव
सितंबर 2023 से पटना में प्रभात खबर से जुड़कर प्रिंट और डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. कला, साहित्य-संस्कृति, नगर निगम और स्मार्ट सिटी से जुड़ी खबरों पर प्रमुखता से काम किया है. महिला, युवा और जनहित से जुड़े मुद्दों को उठाना प्राथमिकता में शामिल है. व्यक्तिगत तौर पर किताबें पढ़ना और नई जगहों को एक्सप्लोर करना अच्छा लगता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




