ePaper

'रातां लम्बियां' की लिप-सिंक कर इंटरनेट सेंसेशन बने तंजानिया के भाई बहन, कहा- भारतीय झूठे कमेंट्स नहीं करते

Updated at : 04 Dec 2021 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
'रातां लम्बियां' की लिप-सिंक कर इंटरनेट सेंसेशन बने तंजानिया के भाई बहन, कहा- भारतीय झूठे कमेंट्स नहीं करते

सोशल मीडिया पर तंजानिया के भाई-बहन किली और नीमा की जोड़ी नयी इंटरनेट सेंसेशन बनकर उभरी हैं. पिछले हफ्ते फिल्म शेरशाह से 'रातां लम्बियां' के लिप-सिंकिंग का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद लोग इस भाई-बहन के बारे में जानना चाहती हूं.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर तंजानिया के भाई-बहन किली (Kili Paul) और नीमा (Neema) की जोड़ी नयी इंटरनेट सेंसेशन बनकर उभरी हैं. पिछले हफ्ते फिल्म शेरशाह से ‘रातां लम्बियां’ के लिप-सिंकिंग का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल होने के बाद लोग इस भाई-बहन के बारे में जानना चाहते हैं. वहीं किली और नीमा का मानना है कि लिप-सिंकिंग का उनका वीडियो वायरल होने के बाद उनका जीवन रातोंरात बदल गया.

नीमा ने न्यूज 18 से खास बातचीत में कहा, “हम समझ नहीं पा रहे हैं कि क्या हुआ है. हम सभी प्रतिक्रियाओं और उनके प्यार से उत्साहित हैं जो भारत हम पर बरसा रहा है. यह देखना वाकई आश्चर्यजनक है कि आपके देश के कितने लोग हमें समर्थन और प्रोत्साहित कर रहे हैं. हमने महसूस किया है कि भारतीय झूठे कमेंट्स नहीं करते हैं. वे हमसे और वीडियो बनाने की मांग कर रहे हैं और हम उनके लिए ऐसा करेंगे. हमने महसूस किया कि म्यूजिक की कोई सीमा नहीं होती और यह लोगों को करीब ला सकता है.”

https://www.instagram.com/p/CWvccd0Lwhv/

तंजानिया की इस जोड़ी ने न केवल ऑनलाइन दिलों को अपना बनाया, बल्कि ‘रातां लाम्बियां’ के सिंगर जुबिन नौटियाल और संगीतकार तनिष्क बागची का भी ध्यान आकर्षित किया, जिन्होंने किली और नीमा के वीडियो को अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर शेयर किया. शेरशाह एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने भी ट्विटर पर उनका वीडियो शेयर किया था.

‘रातां लाम्बियां’ पर लिप-सिंकिंग के बारे में बात करते हुए, किली कहते हैं, “मैं कुछ गानों की ढृंढ़ रहा था और मुझे ये खूबसूरत धुन मिली और मुझे जुबिन नौटियाल की आवाज भी बहुत पसंद आई. मैंने इसे करने का फैसला किया.” पारंपरिक मासाई कपड़े पहने, किली और नीमा जिस जनजाति के हैं, वे सोशल मीडिया की बहुत आभारी हैं. इसी ने उन्हें आज का सितारा बना दिया है, जिससे उन्हें अपने बड़े सपने को साकार करने में मदद मिली है.

Also Read: जाह्नवी कपूर ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, बोलीं- मेरे जिम लुक से प्रॉब्लम है तो…

टिकटॉक पर 1.5 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स के साथ 26 वर्षीय तंजानिया की आर्थिक राजधानी डार एस सलाम Dar Es Salaam के बाहरी इलाके में रहता है, और पेशे से एक किसान है. अपनी प्रक्रिया के बारे में बताते हुए जाने माने कंटेंट क्रिएटर कहते हैं, “हमें एक पूरा गाना सीखने में लगभग दो से तीन दिन लगते हैं. हम Youtube पर जाते हैं और पहले गीत के बोल सीखते हैं और फिर गूगल करते हैं कि उन शब्दों का उच्चारण कैसे किया जाता है. हम कोशिश करते हैं और सॉन्ग का अंग्रेजी में अर्थ ढूंढते हैं क्योंकि यह हमें उस फील से अनुभव कराता है. कभी-कभी हम अर्थ नहीं समझते हैं, लेकिन जब आप किसी चीज़ से प्यार करते हैं, तो आप उसे पूरे दिल से करने की कोशिश करेंगे.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola