Khatron Ke Khiladi 14 Winner: जिस नाम की हो रही थी चर्चा, वो ही शख्स बना विनर, क्या अब बिग बॉस में आएंगे नजर

Published by : Divya Keshri Updated At : 30 Sep 2024 8:28 AM

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 14 Winner

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 में तीन फाइनलिस्ट- गश्मीर महाजनी, करण वीर मेहरा और कृष्णा श्रॉफ के बीच कांटे की टक्कर हुई. हालांकि सबको पीछे छोड़ते हुए करण विनर बन गए.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 14 Winner: खतरों के खिलाड़ी 14 को विनर मिल गया. 29 सितंबर को ग्रैंड फिनाले हुआ और करण वीर मेहरा विनर बने. करण ने शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, गशमीर महाजनी, कृष्णा श्रॉफ को कड़ी टक्कर देते हुए ट्राफी अपने नाम कर लिया. करण ने हर बार अपने गेम से दर्शकों और शो के होस्ट रोहित शेट्टी को इम्प्रेस किया था. वो टिकट टू फिनाले में पहुंचने वाले पहले कंटेस्टेंट थे. करण विनर बने, जबकि दूसरे नंबर पर गशमीर और तीसरे नंबर पर कृष्णा रही.

खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर बने करण वीर मेहरा

खतरों के खिलाड़ी 14 का ग्रैंड फिनाले काफी रोमांचक रहा. करण वीर मेहरा विजेता बन गए और उन्हें ट्राफी के साथ-साथ 20 लाख रुपये का नकद पुरस्कार और एक शानदार हुंडई क्रेटा कार मिली. ट्राफी मिलने के बाद करण थोड़े इमोशनल नजर आए और उन्होंने टीम और अपने फैंस के प्रति आभार व्यक्त किया. वहीं, ग्रैंड फिनाले में आलिया भट्ट, वेदांग रैना आए थे और उन्होंने सारे कंटेस्टेंट के साथ खूब मस्ती की. साथ ही उनका हौसला भी बढ़ाया.

क्या अब बिग बॉस 18 में नजर आएंगे करण वीर मेहरा

खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर करण वीर मेहरा से पिंकविला ने उनके बिग बॉस 18 में जाने को लेकर सवाल पूछा. इसपर एक्टर ने कहा, ”मैं ज्यादा कुछ प्लान नहीं करता हूं. लाइफ में जैसे जो आता है, वैसे-वैसे लेते जाता हूं. सौभाग्य से, बहुत सारे च्वाइस आ रहे हैं। देखते हैं, कहां पर जाके मूड बैठता है. वहीं, जब उनसे अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, मेरी बहुत लंबी जर्नी रही है. ऐसा कुछ लुकिंग फॉरवर्ड नहीं है. यह सिर्फ अच्छे लोगों के साथ अच्छा काम करना और अच्छी स्टोरीज बताना है.”

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: ये कंटेस्टेंट बना शो का पहला फाइनलिस्ट, फिनाले में इन दो प्रतियोगियों से लड़ेगा ट्रॉफी के लिए

Also Read- Khatron Ke Khiladi 14: आसिम और अभिषेक कुमार की लड़ाई को लेकर रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 10 साल हो गए ये…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola