Fact Check: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 को मिला विनर, फर्स्ट रनर अप के नाम से हटा पर्दा
Published by : Divya Keshri Updated At : 29 Sep 2024 8:39 AM
Khatron Ke Khiladi 14 winner
खतरों के खिलाड़ी का सीजन 14 जुलाई में शुरू हुआ था और और आज रात शो को विनर मिल जाएगा. तीन महीने तक शो ने दर्शकों को बांधे हुए रखा. इस बीच विनर का नाम सामने आया है और इसमें कितनी सच्चाई है, आपको हम यहां बताते है.
Khatron Ke Khiladi 14: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी 14 को आज विनर मिलने वाला है. आज ग्रैंड फिनाले है और फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित है. फिलहाल टॉप 5 में शालीन भनोट, अभिषेक कुमार, गशमीर महाजनी, कृष्णा श्रॉफ और करणवीर मेहरा है. आज रात इन पांचों में से किसि एक के सिर पर विनर का ताज सज जाएगा. वहीं, फिनाले से पहले ही विनर के नाम का खुलासा हो गया है.
खतरों के खिलाड़ी 14 में टॉप 3 में इस कंटेस्टेंट ने बनाई जगह
खतरों के खिलाड़ी 14 के शनिवार के एपिसोड में रोहित शेट्टी ने सारे पांचों कंटेस्टेंट की तारीफ की. इस एपिसोड में पहला स्टंट एक चॉपर स्टंट था, जिसमें गशमीर महाजनी और करणवीर मेहरा आमने-सामने दिखे. इसमें करणवीर ने गश्मीर को हरा दिया और टास्क जीत लिया. उसके बाद कृष्णा श्रॉफ, अभिषेक कुमार और शालीन भनोट के बीच टास्क हुआ, जिसमें शालीन उन दोनों से आगे निकल गए. अभिषेक और कृष्णा ने स्टंट को अबॉर्ट कर दिया और उनके फैसले से हर कोई हैरान हो गया. ऐसे में अभिषेक, कृष्णा और गशमीर डेंजर जोन में आ गए.
खतरों के खिलाड़ी 14 के विनर और फर्स्ट रनर अप के नाम से हटा पर्दा
आखिरी में शालीन भनोट और करणवीर मेहरा के बीच स्टंट हुआ और इसमें करणवीर जीत गए. करणवीर पहले कंटेस्टेंट बन गए जो टॉप 3 की लिस्ट में शामिल हो गए. ट्विटर हैंडल ‘द खबरी’ ने विनर का नाम बता दिया है. ट्विटर हैंडल ने खतरों के खिलाड़ी 14 का विनर करणवीर मेहरा को बताया है. पोस्ट में करणवीर की तसवीर लगी हुई है और विनर लिखा हुआ है. हालांकि मेकर्स और चैनल ले विनर का नाम अनाउंस नहीं किया है और इसका खुलासा आज रात के एपिसोड में होगा. वहीं, सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा है कि टॉप 3 में करणवीर, गश्मीर और कृष्णा होंगे. करणवीर जहां विनर होंगे, गश्मीर फर्स्ट रन अप होंगे. फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










