Khatron Ke Khiladi 13 में ये कंटेस्टेंट डर का करेंगे सामना, खतरनाक स्टंट में निकलेगी चीखें,इस दिन से होगा शुरू

Published by : Ashish Lata Updated At : 09 May 2023 10:50 AM

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 13: रोहित शेट्टी के खतरो के खिलाड़ी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शो का ये सीजन दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा. वहीं शूटिंग शूटिंग 11 मई से शुरू कर दी जाएगी. आईये जानते हैं कंटेस्टेंट लिस्ट...

विज्ञापन

खतरों के खिलाड़ी के फैंस के लिए बहुत खुशी की बात है, क्योंकि नया सीजन बस आने ही वाला है. शो को इस बार भी रोहित शेट्टी ही होस्ट करने वाले हैं. इस बार का सीजन भी स्टार-स्टडेड होने वाला है. इस स्टंट रियलिटी टेलीविजन शो में हर कंटेस्टेंट कई टास्क और स्टंट करते दिखाई देंगे. शो में प्रतियोगियों को अपने डर पर काबू पाने और सौंपे गए स्टंट को सही टाइम पर पूरा करना होता है, अगर वह नहीं कर पाते, तो उन्हें फीयर फंदा मिलता है. पिछले कुछ दिनों में, कई जाने माने नामों ने शो में अपनी उपस्थिति की पुष्टि की है. ये सीजन कथित तौर पर दक्षिण अफ्रीका में आयोजित किया जाएगा.

खतरों के खिलाड़ी 13 के कंफर्म कंटेस्टेंट्स

भारतीय टेलीविजन पर सबसे लोकप्रिय नामों में से एक रोहित बोस रॉय भी खतरो से खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. अभिनेता ने फिल्म और टेलीविजन में काफी काम किया है, इसलिए तो सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग हैं. वह विरासत, स्वाभिमान, कुसुम और संजीवनी जैसे टीवी शो में दिखाई दिए हैं. फिल्मों में उनके कुछ बेहतरीन कामों में LOC कारगिल, शूटआउट एट लोखंडवाला, फैशन और काबिल शामिल हैं.

डर का सामने करेंगे शिव ठाकरे और शीजान खान

शिव ठाकरे कई रियलिटी टीवी शोज का हिस्सा रह चुके हैं. लेकिन खतरो के खिलाड़ी जाने उनके लिए सपनों जैसा था. टेलीविजन अभिनेता शीजान खान कई विवादों के बाद शो का हिस्सा बनने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. शीजान खान ने हाल ही में अपना पासपोर्ट वापस करने और एक लोकप्रिय रियलिटी शो में भाग लेने के लिए लगभग दो महीने के लिए विदेश की यात्रा करने की अनुमति देने के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया था.

अर्चना गौतम और रूही चतुर्वेदी दिखाएंगी दम

राजनेता-रियलिटी स्टार अर्चना गौतम भी रोहित शेट्टी के शो में नजर आएंगी. एक्ट्रेस शो में जाने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. टीवी शो कुंडली भाग्य में प्रतिपक्षी के रूप में अपनी भूमिका के लिए जानी जाने वाली मॉडल से अभिनेत्री बनी, खतरों के खिलाड़ी 13 में भी दिखाई देंगी. शो की एक और पक्की प्रतियोगी अभिनेत्री अंजुम फकीह हैं. वह तेरे शहर में, था राजा एक थी रानी, देवंशी, कुंडली भाग्य और बड़े अच्छे लगते हैं 2 में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. मोरक्को में जन्मे साउंडस मौफकीर भी रियलिटी टेलीविजन पर नियमित रूप से नजर आते हैं.

Also Read: तमिलनाडु के थियेटर्स में नहीं दिखाई जाएगी ‘द केरल स्टोरी’, मल्टीपलेक्स संगठनों ने इस वजह से लिया फैसला
ये कंटेस्टेंट भी लेंगे हिस्सा

भारतीय टेलीविजन पर एक और लोकप्रिय चेहरा अंजलि आनंद भी स्टंट रियलिटी शो में दिखाई देंगी. दिवंगत अभिनेता दिनेश आनंद की बेटी, वह ढाई किलो प्रेम और कुल्फी कुमार बाजेवाला सहित अन्य में अपने काम के लिए जानी जाती हैं. अभिनेत्री-गायिका-नृत्यांगना न्यारा बनर्जी स्टंट रियलिटी शो में खतरो से खेलेंगी. मॉडल-अभिनेता अरिजीत तनेजा, जो कुमकुम भाग्य, बहू बेगम और नागिन 5 में अपनी भूमिकाओं से प्रसिद्ध हुए, शो का हिस्सा बनने की पुष्टि की गई है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola