Khatron Ke Khiladi 12: डांस के गुरु तुषार कालिया शो में करेंगे एक से बढ़कर एक खतरों का सामना, PROMO VIDEO

तुषार कालिया का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो करंट से भरे तारों के साथ कई स्टंट करते नजर आ रहे है. बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 12 अगस्त से टीवी पर आएगा.
Khatron Ke Khiladi 12 Promo: रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग केपटाउन में चल रही है. शो को टीवी पर जल्द से जल्द देखने के लिए फैंस बेताब है. इस बार इसमें कोरियोग्राफर तुषार कालिया भी भाग ले रहे है. नया प्रोमो वीडियो जारी किया है, जिसमें तुषार खतरनाक स्टंट करते दिख रहे है. आप भी देखिए ये जबरदस्त वीडियो.
कलर्स चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर तुषार कालिया का वीडियो पोस्ट कर कैप्शन में लिखा, डांस के गुरू तुषार कालिया, कैसे करेंगे एक से बढ़कर एक खतरों का सामना. वीडियो में वो डांस करते हुए दिख रहे है. साथ ही वो करंट से भरे तारों के साथ कई स्टंट करते नजर आ रहे है. बैकग्राउंड से रोहित शेट्टी की आवाज आती है, बच के कहा जाएगा, खतरा कहीं से भी आएगा.
https://www.instagram.com/p/Ceu9nDIj1Zd/
खतरों के खिलाड़ी 12 के इस वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, कब से स्टार्स हो रहा. एक दूसरे यूजर ने लिखा, अब आएगा असली मजा. एक और यूजर ने लिखा, शो का इंतजार है. कई यूजर्स ने अन्य कंटेस्टेंट के प्रोमो वीडियो के बारे में भी पूछा. बता दें कि शो 12 अगस्त से टीवी पर आएगा.
Also Read: Khatron Ke Khiladi 12: शिवांगी जोशी का डांस, मोहित मलिक ने सृति झा से ली ट्रेनिंग, VIDEO
रोहित शेट्टी के इस शो में इस बार रुबीना दिलाइक, सृति झा, शिवांगी जोशी, मुनव्वर फारूकी, कनिका मान, प्रतीक सहजपाल, मोहित मलिक, तुषार कालिया, चेतना पांडे, राजीव अदतिया, निशांत भट, जन्नत जुबैर भाग ले रहे हैं. इससे पहले रोहित शेट्टी का प्रोमो वीडियो रिलीज किया गया था, जिसमें हेलिकॉप्टर के जरिए धांसू एंट्री करते हुए दिखे थे. इसका वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा था, “एक बार फिर पागल, जंगली, रॉ और रियल होने का समय! खतरों के खिलाड़ी !! शूटिंग शुरू!
वहीं, पिछले दिनों केपटाउन से खतरों के खिलाड़ी 12 के कंटेस्टेंट वहां से लगातार कई वीडियोज शेयर कर रहे है. मोहित मलिक ने वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो सृति झा के साथ दिखी. वहीं, शिवांगी जोशी ने भी मोहित और कनिका मान के साथ डांस करते हुए वीडियो पोस्ट किया था.
Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




