ePaper

Khatron Ke Khiladi 11 : निक्की तंबोली फिर कर बैठीं वही गलती, क्या फिर हो जायेंगी शो से बाहर?

Updated at : 08 Aug 2021 3:11 PM (IST)
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 11 : निक्की तंबोली फिर कर बैठीं वही गलती, क्या फिर हो जायेंगी शो से बाहर?

रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) में पिछले वीकेंड ही निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) की दोबारा इंट्री हुई है. उन्होंने कई स्टंट अबोर्ट किये थे जिसके बाद कंटेस्टेंट ने आपसी सहमति से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था.

विज्ञापन

रियेलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 11 (Khatron Ke Khiladi 11) में पिछले वीकेंड ही निक्की तंबोली (Nikki Tamboli) की दोबारा इंट्री हुई है. उन्होंने कई स्टंट अबोर्ट किये थे जिसके बाद कंटेस्टेंट ने आपसी सहमति से उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया था. इसके बाद उनकी दोबारा धमाकेदार इंट्री हुई. उन्होंने इस दौरान साफ कहा कि वो स्टंट पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगी. अब एक बार फिर निक्की ने वही गलती दोहराई है जिसकी वजह से उन्हें नुकसान हो सकता है.

दो ग्रुप में बंटे कंटेस्टेंट

इस वीकेंड कंटेस्टेंट्स को दो ग्रुप में बांटा गया है. यानी ग्रुप के किसी एक सदस्य का परफॉरमेंस उसकी पूरी टीम पर निर्भर करेगा. शनिवार को एक टास्क के दौरान राहुल वैद्य की टीम से निक्की और श्वेता तिवारी की टीम से अनुष्का सेन को परफॉर्म करना था. लेकिन निक्की ने बेहद निराश किया. उन्होंने स्टंट करने की कोशिश भी नहीं की और रोहित शेट्टी के कहने के बावजूद स्टंट अबॉर्ट कर दिया.

निक्की पर भड़के रोहित शेट्टी

टास्कमास्टर रोहित शेट्टी ने निक्की तंबोली को साफ शब्दों में कहा कि, वो शो का अनादर कर रही हैं. उन्होंने कहा, हम यहां इंज्वॉय करने नहीं आये हैं. आपको इस बात का एहसास नहीं है कि आपको मौका मिला है. आपको फोबिया हो सकता है वो हम हटायेंगे. हम यहां शूट कर रहे हैं ठंड है, लेकिन आप स्क्रिप्ट में नहीं हो तो हम चले जाते हैं, ऐसा नहीं होता है. आप ट्राई ही नहीं कर रहे हैं. अंदर बच्ची (अनुष्का सेन) कर रही है चिल्ला रही हैं. आप शो का अनादर कर रहे हैं. यह आपके प्रोफेशन का अनादर है. आपसे सौरभ (सौरभ राज) बहुत अच्छा था.

Also Read: केवल रणदीप हुड्डा और अक्षय कुमार के फैन हैं नीरज चोपड़ा, इंस्टा फॉलो लिस्ट में एक भी बॉलीवुड एक्ट्रेस नहीं…

फैंस जता रहे नाराजगी

सोशल मीडिया पर भी फैंस नाराजगी जाहिर कर रहे हैं. वो स्टंट करने से पहले ही अबॉर्ट कर रही हैं. वहीं वो सौरभ के एलिमिनेशन को अनफेयर बता रहे हैं. रोहित शेट्टी भी सौरभ की तारीफ करते नजर आये. पहले वो लगातार तीन स्टंट नहीं करने की वजह से शो से बाहर हो गई थीं. बतौर वाइल्ड कार्ड उनकी दोबारा वापसी हुई, लेकिन उनका रवैया जरा भी नहीं बदला है.

कौन किसकी टीम में है

इस वीकेंड कंटेस्टेंट्स को अपने टीम मेंबर्स के लिए खेलना है. राहुल वैद्य की टीम में अर्जुन बिजलानी, विशाल आदित्य सिंह, वरुण शूद, मेहक चहल और निक्की तंबोली शामिल हैं. वहीं श्वेता तिवारी की टीम में दिव्यांका त्रिपाठी, आस्था गिल, अभिनव शुक्ला, सना मकबूल और अनुष्का सेन हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola