ePaper

Khatron Ke Khiladi 11 में नजर आएंगे ये तीन बड़े सितारे, लिस्ट आई सामने, जानें लेटेस्ट अपडेट

Updated at : 25 Mar 2021 8:22 AM (IST)
विज्ञापन
Khatron Ke Khiladi 11 में नजर आएंगे ये तीन बड़े सितारे, लिस्ट आई सामने, जानें लेटेस्ट अपडेट

Khatron Ke Khiladi 11 confirmed list out: एक्शन आधारित रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी' के अगले सीजन का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे है. अब इस सीजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. आए दिन शो से जुड़ी कोई ना कोई खबर देखने को मिल जाती है. कंटेस्टेंट्स को लेकर हर दिन नये-नये नाम सामने आ रहे है. अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम लीक हो गए है. लेकिन मेकर्स की ओर से कुछ कहा नहीं गया है.

विज्ञापन

Khatron Ke Khiladi 11 confirmed list out: एक्शन आधारित रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ के अगले सीजन का फैंस बेताबी से इंतजार कर रहे है. अब इस सीजन को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही हैं. आए दिन शो से जुड़ी कोई ना कोई खबर देखने को मिल जाती है. कंटेस्टेंट्स को लेकर हर दिन नये-नये नाम सामने आ रहे है. अब मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुछ कंटेस्टेंट्स के नाम लीक हो गए है. लेकिन मेकर्स की ओर से कुछ कहा नहीं गया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में कई नामी चेहरे नज़र आ सकते हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंफर्म कंटेस्टेंट की लिस्ट आउट बताई जा रही है. स्पॉटबॉय की एक रिपोर्ट की मानें रोहित शेट्टी के इस शो में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी, एजाज खान और वरुण सूद शो में इंट्री कर रहे है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, कहा जा रहा है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 11’ की शूटिंग अगले महीने यानी अप्रैल में शुरू होगी. लोकेशन की बात करें तो ‘खतरों के खिलाड़ी 10’ बुल्गारिया में हुई थी, लेकिन 11वें सीजन की शूटिंग इस साल अबू धाबी में होगी. हालांकि जगह को लेकर ऑफिशियली अनाउंसमेंट नहीं हुआ है.

Also Read: साड़ी नहीं कुमकुम भाग्य की ‘प्रज्ञा’ दिखीं स्विमसूट में, इस एक्टर की है दीवानी

‘खतरों के खिलाड़ी 11’ में कई फेमस नामों पर चर्चा चल रही है. इसमें ‘कुल्फी कुमार बाजेवाला’ फेम मोहित मलिक, फेमस टीवी एक्ट्रेस उर्वशी ढोलकिया, पुरू चिब्बर, एरिका फर्नांडिस, बिग बॉस 13 फेम शेफाली जरीवाला जैसे नाम शामिल है. हालांकि अभी तक इस लिस्ट पर कोई आधिकारिक अनाउंसमेंट नहीं हुआ है.

वहीं, पिछले साल खतरों के खिलाड़ी 10′ की विनर करिश्मा तन्ना बनी थी. इसके अलावा खतरों के खिलाडी मेड इन इंडिया की विनर निया शर्मा रही थीं. अब फैंस जानने के लिए उत्सुक है कि इस सीजन में कौन-कौन सेलेब्स भाग लेते है औऱ शो में क्या नया होगा इस बार.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola