KBC 14: अरे ये क्या एक हीरा कारीगर नहीं दे पाया डायमंड हब सिटी पर पूछे गए सवाल का जवाब, बिग बी ने लिए मजे

Updated:
विज्ञापन
KBC 14: अरे ये क्या एक हीरा कारीगर नहीं दे पाया डायमंड हब सिटी पर पूछे गए सवाल का जवाब, बिग बी ने लिए मजे

कौन बनेगा करोड़पति 14 का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार रहा. जहां एक हीरा कारीगर को इंटरनेशनल डायमंड हब सिटी को लेकर एक सवाल पूछा गया. सभी को लगा कि वे आसानी से इसका जवाब दे देंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वह गेम हार गए.

विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति 14 का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार रहा. जहां हॉटसीट पर सूरत के रोल-ओवर प्रतियोगी बृज किशोर सिंह आए, जो पेश से एक हीरा कारीगर हैं. बिग बी ने बृज किशोर के जीवन पर एक वीडियो चलाया, जिसमें उनके संघर्ष को दिखाया गया था कि कैसे उन्हें अपने परिवार की देखभाल के लिए शिक्षा छोड़ दी. बृज किशोर केबीसी में जीती गई राशि से एक फैशन शोरूम खोलना चाहते हैं. हालांकि उन्होंने धीरे-धीरे सभी प्रश्नों का बड़े ही लाजवाब अंदाज में जवाब देना शुरू किया. हंसी तो उस वक्त ऑडियंस की छूट गई, जब वह अपने पेशे से जुड़े सवाल का जवाब नहीं दे पाए.

इस सवाल पर अटकें बृज किशोर

बृज किशोर सिंह ने 1,60,000 रुपये जीते थे. इसके बाद अमिताभ बच्चन ने उन्हें अगला सवाल 3,20,000 रुपये में दिया, जो उनकी इंडस्ट्री से जुड़ा था.

प्रश्न था: इनमें से कौन सा शहर अंतर्राष्ट्रीय हीरा उद्योग के केंद्र के रूप में प्रसिद्ध है?

उम्मीद की जा रही थी कि बृज बिना किसी मदद के इस सवाल का जवाब देंगे, क्योंकि वह एक हीरा कारखाने में एक कारीगर के रूप में काम करते है. हालांकि, वह जवाब देने में निश्चित नहीं था. जिसके बाद उन्होंने अपनी लाइफ लाइन 50-50 की मदद ली, बावजूद वो इसका सही जवाब नहीं दे सकें. उन्होंने गलत विकल्प चुना और सीधे 1,60,000 रुपये से 10,000 रुपये पर पहुंच गए.

बृज किशोर ने बताया कैन है उनके फेवरेट क्रिकेटर

बृज किशोर ने गेम के अलावा बिग बी से कई मजेदार बातें की. उन्होंने अपने पसंदीदा क्रिकेटर, अभिनेताओं से लेकर उनके काम के घंटों तक, उन्होंने कई चीजों के बारे में बात की. अपने पसंदीदा फिल्म स्टार के बारे में बात करते हुए, बृज किशोर ने शेयर किया कि वह वास्तव में शाहरुख खान और अक्षय कुमार को पसंद करते हैं और कबूल किया है कि उन्होंने 15-20 बार मोहब्बतें देखी हैं.

Also Read: Brahmastra Box Office Prediction Day 1: एडवांस बुकिंग शानदार! पहले दिन बंपर कमाई करेगी ब्रह्मास्त्र
कब शुरू हुआ था केबीसी

केबीसी 14 का प्रीमियर रविवार, 7 अगस्त को हुआ. पहले एपिसोड में बिग बी ने प्रसिद्ध हस्तियों का स्वागत किया, जिन्होंने हॉटसीट पर कब्जा कर लिया और गेम खेला. वीआईपी गेस्ट के रूप में शो में शामिल होने वालों में आमिर खान, मैरी कॉम और सुनील छेत्री जैसे स्पोर्ट्स आइकन, भारत के पहले ब्लेड रनर, मेजर डीपी सिंह और वीरता पुरस्कार जीतने वाली पहली महिला अधिकारी मिताली मधुमिता शामिल थीं.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola