Brahmastra Box Office Prediction Day 1: एडवांस बुकिंग शानदार! पहले दिन बंपर कमाई करेगी ब्रह्मास्त्र
Published by : Ashish Lata Updated At : 09 Sep 2022 7:27 AM
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर ऑडियंस में काफी बज है. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों स्टार्स की ये बिग बजट फिल्म पहले दिनों 30 करोड़ तक की कमाई कर सकती है.
अयान मुखर्जी की ओर से निर्देशित और करण जौहर द्वारा निर्मित ब्रह्मास्त्र (Brahmastra) 9 सितंबर को रिलीज होने वाली है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है. ओपनिंग दिन के लिए 2 लाख से अधिक टिकट बेचे जा चुके हैं और पहले वीकेंड के लिए 3 लाख से अधिक टिकट बेचे जा रहे हैं. फिल्म टॉप 10 एडवांस बुकिंग में एक स्थान सुरक्षित कर सकती है. आलिया भट्ट की फिल्म ने कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 2 के एडवांस बुकिंग कलेक्शन को पछाड़ दिया है.
फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श का कहना है कि 410 करोड़ रुपये के बड़े बजट में बनी ब्रह्मास्त्र कई रिकॉर्ड तौर सकती है. उन्होंने कहा, “ब्रह्मास्त्र एक बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है. जैसा कि हम जानते हैं कि पिछले कुछ सप्ताह हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के लिए भयानक रहे हैं. हमारी कई बिग बजट फिल्में एक के बाद एक फ्लॉप हुई है. दुखद बात यह थी कि फिल्में बिल्कुल नहीं चल रही थीं. शो रद्द किए जा रहे थे. हालांकि ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग कुछ खुशी और उम्मीद की किरण लेकर आई है. उम्मीद है कि इस फिल्म से चीजें बेहतर होंगी.”
रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र की एडवांस बुकिंग लगातार बढ़ रही है. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो ये फिल्म पहले दिन 30 करोड़ तक की कमाई कर सकता है, जो इस साल बॉलीवुड की हर दूसरी फिल्म से आसानी से आगे निकल जाएगा. वीकेंड में ये फिल्म जबरदस्त कमाई कर सकती है.
Also Read: तो ऐसे शुरू हुई Katrina Kaif और Vicky Kaushal की लव स्टोरी…एक्ट्रेस ने कॉफी विद करण में किया खुलासा
अयान मुखर्जी के निर्देशन और करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी ब्रह्मास्त्र फिल्म में रणबीर कपूर, आलिया भट्ट के अलावा मौनी रॉय, नागार्जुन और अमिताभ बच्चन भी है. कहा तो ये भी जा रहा है कि इस फिल्म में शाहरुख खान भी दिखाई देंगे. आपको बता दें कि आलिया और रणबीर इस फिल्म में पहली बार साथ नजर आ रहा हैं. दोनों की रियल लाइफ जोड़ी फैंस को काफी ज्यादा पसंद आती है. ऐसे में अब देखना होगा कि उनकी रील लाइफ जोड़ी दर्शकों को कितना इंप्रेस कर पाती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










