KBC 14: झारखंड की अंकिता आशी ने बर्थडे से जुड़ा ये किस्सा बिग बी को सुनाया, जीती इतनी बड़ी रकम
केबीसी में अंकिता आशी ने अमिताभ बच्चन को बताया कि उन्हें अच्छे से डतैयार होना काफी पसन्द है. इसके बाद अंकिता ने फैशन के प्रति अपने प्यार का खुलासा किया और बताया कि वो बिग बी के स्टाइल से काफी प्रेरित है.
Kaun Banega Crorepati 14: सोनी का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) के लेटेस्ट एपिसोड में झारखंड के जमशेदपुर की अंकिता आशी हॉटसीट पर दिखी. अंकिता ने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को अपनी पढ़ाई के बारे में बताया. साथ ही उन्होंने अपने फैशन स्टाइल को लेकर भी बात की. वो अपने साथ 6,40,000 जीतकर गई.
आपके शहर में
झारखंड के जमशेदपुर की अंकिता आशी का वीडियो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में अंकिता अपने जन्मदिन को लेकर बात करती दिखी. वो कहती है, 1 नवंबर को मेरा बर्थडे था. मुझे 103 बुखार था और सारे रिश्तेदार आए थे. मेरा उस समय प्ले एलॉग चल रहा था और जब ब्रेक हुआ तब मैंने केक काटा. मैंने प्ले एलॉग लगातार खेला था. इसपर बिग बी कहते है, बहुत-बहुत बधाई आपको.
अंकिता आशी का फैशन स्टाइल
अंकिता आशी ने अमिताभ बच्चन को बताया कि उन्हें अच्छे से तैयार होना काफी पसन्द है. इसके बाद अंकिता ने फैशन के प्रति अपने प्यार का खुलासा किया और बताया कि वो बिग बी के स्टाइल से काफी प्रेरित है. अंकिता ने बताया कि केबीसी में बिग बी को ब्रोच पहनते देखकर ही उन्होंने इसे पहनना शुरू कर दिया.
अंकिता आशी ने जीती इतनी रकम
केबीसी में अंकिता आशी 6,40,000 रुपये जीतकर अपने घर ले गई. बता दें कि अंकिता ने बताया कि वह केबीसी शो बचपन से देख रही है. मां के कहने पर प्ले एलॉग खेलना शुरू किया. पहले कभी सोचा नहीं था कि हॉट सीट पर जाना है. हमेशा यही सोचा कि ठीक है एक फैमली टाइम है, सब साथ में शो देखते हैं. और खेलते भी रहते हैं. फिर जब सलेक्शन हुआ और कॉल आया तो काफी आश्चर्यजनक था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए