KBC 14: कविता चावला के बाद शाश्वत गोयल बने करोड़पति, 7.5 करोड़ के सवाल का दिया जवाब, जानें कौन है वो?

Published by : Divya Keshri Updated At : 06 Oct 2022 2:09 PM

विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति 14 को इस सीजन का दूसरा करोड़पति मिल गया है. दिल्ली के शाश्वत गोयल दूसरे करोड़पति बने है. शाश्वत से बिग बी 7.5 करोड़ का सवाल पूछते दिख रहे है. नया प्रोमो सामने आया है.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन का क्विज शो कौन बनेगा करोड़पति (Kaun Banega Crorepati 14) को हाल ही में पहला करोड़पति मिला था. कोल्हापुर की गृहिणी कविता चावला एक करोड़ के सवाल का जवाब देकर करोड़पति बन गई थी. इस सीजन केबीसी को शाश्वत गोयल के रूप में दूसरा करोड़पति मिल गया है. प्रोमो में शाश्वत 7.5 करोड़ रुपये के सवाल का आंसर देते दिख रहे है.

कौन बनेगा करोड़पति 14 को मिला दूसरा करोड़पति

सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर कौन बनेगा करोड़पति 14 का नया वीडियो पोस्ट किया है. इसमें दिल्ली के शाश्वत गोयल, अमिताभ बच्चन के सामने हॉटसीट पर बैठे दिख रहे है. शाश्वत 1 करोड़ के सवाल का जवाब देकर करोड़पति बन जाते है. वहीं, आगे बिग बी उनसे 7.5 करोड़ के लिए नया सवाल पूछते दिख रहे है. इसके जवाब में वो आसंर ए को लॉक करने के लिए कहते है.

https://www.instagram.com/p/CjSfa6Tgv0s
जानें कौन है शाश्वत गोयल

शाश्वत गोयल 7.5 करोड़ के सवाल का जवाब दे पाते है या नहीं, ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा. ये एपिसोड को दर्शक 10 अक्टूबर को देख पाएंगे. वो एक ई-कॉमर्स कंपनी में स्ट्रेटेजी मैनेजर है और दिल्ली के रहने वाले है. प्रोमो देखने के बाद यूजर्स इसपर कमेंट कर रहे है. एक मीडिया यूजर ने लिखा, एपिसोड का इंतजार है. एक और यूजर ने लिखा, अब आएगा मजा.

Also Read: Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन के सामने कंटेस्टेंट ने उतारी शर्ट, देखें फिर क्या हुआ…
कविता चावला बनी थी पहली करोड़पति

गौरतलब है कि कोल्हापुर की रहनेवाली कविता चावला ने 1 करोड़ के सवाल का जवाब देकर इस सीजन की पहली करोड़पति बन गई थी. 1 करोड़ का सवाल था- अंतरिक्ष यान में चंद्रमा तक जाने और पृथ्वी पर लौटने वाला पहला जानवर इनमें से कौन था? सही जवाब है- कछुआ. कविता एक हाउस वाइफ है और वो केबीसी में अपने पति और बेटे के साथ आई थी.

अमिताभ बच्चन का 80वां बर्थडे

अमिताभ बच्चन 11 अक्टूबर को अपना 80वां बर्थडे मनाने जा रहे है. केबीसी के सेट पर बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा. शो का एक प्रोमो सामने आया था, जिसमें बिग बी इमोशनल दिखते है. इस एपिसोड में बैकग्राउंड में अभिषेक बच्चन की आवाज सुनाई देती है. प्रोमो वीडियो के कैप्शन में लिखा था, केबीसी के मंच पर कुछ ऐसे पल आये, जो आंसू पोंछते हैं उन अमिताभ बच्चन जी के ही आंखों से आंसू छलक आये.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola