KBC 14 में कार्तिक आर्यन के हमशक्ल को देखकर बिग बी हुए हैरान, एक्टर ने कंटेस्टेंट से पूछ डाला ये सवाल

Published by : Divya Keshri Updated At : 20 Nov 2022 9:40 AM

विज्ञापन

कौन बनेगा करोड़पति 14 में इस बार एक ऐसे कंटेस्टेंट आते है, जिसे देखकर अमिताभ बच्चन थोड़े चौंक जाते है. शो का नया प्रोमो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 14: अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति 14 (Kaun Banega Crorepati 14) को शुरू हुए 15वें हप्ते से ज्यादा हो गया है. शो की लोकप्रियता लोगों के बीच काफी है. इस बीच नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें एक कंटेस्टेंट को देखकर बिग बी हैरान रह जाते है. ये कंटेस्टेंट का नाम वैभव रेखी है, जो बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के जैसे दिख रहे है.

केबीसी में आए कार्तिक आर्यन के हमशक्ल?

कौन बनेगा करोड़पति 14 के नये प्रोमो के कैप्शन में लिखा है, वैभव रेखी जी, हम दुआ करते है कि आप जल्दी सात समन्दर पार जाए, और आपको आपका गोल मिल जाए. वीडियो में वो खुद को कार्तिक आर्यन कहकर मिलवाते है. वो एक्टर के अलग-अलग गेटअप में दिख रहे है. बिग बी उनसे पूछते है, ‘कार्तिक की एक बड़ी फीमेल फैन फॉलोइंग है, और आपकी?

https://www.instagram.com/reel/ClIlqOoKIgS/
वैभव रेखी से बिग बी ने पूछा ये सवाल

अमिताभ बच्चन के सवाल पर वैभव रेखी कहते है, मेरी भी ठीक-ठाक फैन फॉलोइंग है, पर मेरा जो गोल है पहले से फिक्सड है. बिग बी फिर पूछते है, ये गोल आस-पास है या किधर. इसपर वो जवाब देते है, थोड़ी दूर है गोल पर हो जाएगा. वैभव कहते है, सात समन्दर पार. एक्टर बोलते है, इतनी दूर क्यों भेज दिया. इसपर कंटेस्टेंट जवाव देते है, वो गोल है ही वहां का.

Also Read: KBC 14 में पहुंचे गुजरात के विनोद सगाठिया, हॉटसीट को बताया अपनी महबूबा, बिग बी से कर डाली ये फरमाइश
वैभव रेखी को मिला ये सरप्राइज

वहीं, अमिताभ बच्चन, वैभव रेखी को सरप्राइज देते है और तभी स्क्रीन पर कार्तिक आर्यन का वीडियो कॉल आ जाता है. वीडियो कॉल में वैभव एक्टर को देखकर एक पल के लिए शॉक्ड हो जाते है. बता दें कि हाल ही में गुजरात के विनोद बाबूभाई सगाठिया हॉटसीट पर नजर आए थे. इस दौरान विनोद का मजाकिया स्वभाव एक्टर को काफी पसन्द आया था.

कार्तिक आर्यन की आने वाली फिल्में

कार्तिक आर्यन की फिल्मों की बात करें तो एक्टर पिछली बार भूल भुलैया 2 में नजर आए थे. ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी. उनके आने वाली फिल्मों में ‘फ्रेडी’ है, जिसका पहला लुक जारी कर दिया गया है. इसके अलावा वो कियारा आडवाणी के साथ ‘सत्यप्रेम की कथा’ में नजर आएंगे.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola