KBC 14 में पहुंचे गुजरात के विनोद सगाठिया, हॉटसीट को बताया अपनी महबूबा, बिग बी से कर डाली ये फरमाइश

Published by : Divya Keshri Updated At : 19 Nov 2022 10:40 AM

विज्ञापन

केबीसी के लेटेस्ट एपिसोड में विनोद बाबूभाई सगाठिया नजर आए. शो में विनोद कहते है, इसमें विनोद बिग बी से कहते है कि सर केबीसी मराठी में आ गया, बंगाली में भी आ गया और सर अब गुजराती में भी लाइए कौन बनेगा करोड़पति.

विज्ञापन

Kaun Banega Crorepati 14: ‘कौन बनेगा करोड़पति’ 14 दर्शकों को एंटरटेनमेंट करने में कोई कसर नहीं छोड़ता. क्विज शो में लोग अपने ज्ञान और काबिलियत के बल पर हॉटसीट पर आते है. लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट विनोद बाबूभाई सगाठिया हॉटसीट पर दिखे. विनोद का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो बिग बी को खूब हंसाते दिख रहे है. यहां तक की उन्होंने केबीसी को अपनी महबूबा कह दिया.

कौन बनेगा करोड़पति में विनोद सगाठिया

कौन बनेगा करोड़पति को शुरू हुए 15 हफ्ते हो चुके है. शो में अलग-अलग राज्य से लोग आते है. लेटेस्ट एपिसोड में बिग बी ने जैसे ही गुजरात के विनोद बाबूभाई सगाठिया का नाम हॉटसीट पर बैठने के लिए अनाउंस किया, वो खुशी से डांस करने लगे. हॉटसीट पर बैठते ही विनोद ने बताया कि वो 17 साल से यहां आने की कोशिश कर रहे थे.

https://www.instagram.com/p/ClF6xoDsCHU/?hl=en
विनोद ने कही ये बात

अमिताभ बच्चन से विनोद बाबूभाई सगाठिया ने कहा कि हॉटसीट को वो अपनी महबूबा मानते है. इसपर बिग बी ने कहा कि जो महिला उनके साथ आई है वो कौन है. इसपर विनोद कहते है, आपका ये जोक उनके लिए भारी पड़ जाएगा. इसके अलावा एक्टर ने उन्हें फिल्मों में काम करने की बात कही. विनोद ने बताया कि उन्होंने शाहरुख खान, उनको और ऐश्वर्या राय को सोचकर एक फिल्म भी लिखी है.

विनोद बाबूभाई सगाठिया का एक वीडियो सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है. इसमें विनोद बिग बी से कहते है कि सर केबीसी मराठी में आ गया, बंगाली में भी आ गया और सर अब गुजराती में भी लाइए कौन बनेगा करोड़पति. इसपर एक्टर जवाब देते है, आपकी बात सार्वजनिक हो गई है और जहां पहुंचनी चाहिए वहां भी पहुंच गई है और अगर सोनी ने आपकी बात सुन ली है तो वे जरूर तय करेंगे कि केबीसी गुजराती भी होना चाहिए और मैं सोनी से आग्रह करूंगा कि वे एंकर के रूप में मुझे न चुनकर आप को चुने.

Also Read: KBC 14: अमिताभ बच्चन को कोलकाता के इस जगह के गोलगप्पे थे बहुत पसन्द, बिग बी बोले- हम जैसे लोग जिनकी…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola