Kaun Banega Crorepati 13 Registration : भूगोल से जुड़े इस सवाल का जवाब देकर बनें केबीसी के हॉटसीट तक पहुंचने के हकदार, ऐसे करें शो के लिए रजिस्ट्रेशन
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 13 May 2021 10:52 PM
Kaun Banega Crorepati 13 Registration: कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. सवाल का सही जवाब देकर आप भी हॉट सीट का सफर तय कर सकते हैं. पिछले तीन दिनों से शो में रजिस्ट्रेशन के लिए सवाल पूछे जा रहे हैं. अब शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने गुरुवार यानी 13 मई को रजिस्ट्रेशन के लिए चौथा सवाल पूछा है. आज का सवाल भूगोल से जुड़ा है.
कौन बनेगा करोड़पति के 13वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुका है. सवाल का सही जवाब देकर आप भी हॉट सीट का सफर तय कर सकते हैं. पिछले तीन दिनों से शो में रजिस्ट्रेशन के लिए सवाल पूछे जा रहे हैं. इसका वीडियो शेयर किया गया है. इसमें अमिताभ बच्चन ने लोगों को एक सवाल दिया है. जो भी इस सवाल का सही जवाब, सही समय पर देगा उसका रजिस्ट्रेशन होगा. 10 मई रात नौ बजे से रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हुई. अब शो के होस्ट अमिताभ बच्चन ने गुरुवार यानी 13 मई को रजिस्ट्रेशन के लिए चौथा सवाल पूछा है. आज का सवाल भूगोल से जुड़ा है.
आज का सवाल
Q. कौनसे दो सागर स्वेज नहर से जुड़े हैं
A) कैस्पियन सागर और काला सागर
B) लाल सागर और भूमध्य सागर
C) एड्रियाटिक सागर और लाल सागर
D) उत्तरी सागर और टायरानियन सागर
इस सवाल का सही जवाब लाल सागर और भूमध्य सागर है
ऐसे करें रजिस्ट्रेशन
Sonyliv वेबसाइट या एप पर जाकर आप रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया कर सकते हैं. इसके अलावा आप एसएमएस के जरिये भी रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. सही जवाब देने वालों में से शार्टलिस्ट किये गये लोगों से फोन से कॉन्टेक्ट किया जाएगा. SonyLlV के जरिए ऑडिशन में प्रतिभागी का जेनरल नॉलेज टेस्ट किया जाएगा और उन्हें अपना एक वीडियो बनाकर भेजना होगा. लास्ट राउंड में शॉर्टलिस्ट किए गए लोगों का वीडियो कॉलिंग से इंटरव्यू लिया जाएगा.
कोरोना काल में इस तरह आयोजित की जाएगी केबीसी
अमिताभ बच्चन का ये शो सदाबहार शो है. हर साल इसे लाखों लोगों का प्यार मिलता है और देश के कोने-कोने से लोग इसमें हिस्सा लेने के लिए आते हैं. इस बार भी कौन बनेगा करोड़पति का प्रसारण सोनी टीवी पर होगा. हर साल इसका इंतजार लाखों दर्शक करते हैं और अपनी किस्मत को बदलने का मौका आजमाते हैं. पिछले साल भी कोरोना काल में केबीसी की शूटिंग पूरी सावधानी के साथ की गई थी.
Posted By: Shaurya Punj
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










