KBC 13: अमिताभ बच्चन का हाथ पकड़कर नेहा कक्कड़ गाएंगी गाना, मनीष पॉल इस वजह से पकड़ेंगे बिग बी के पैर, VIDEO

शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ का आने वाला हफ्ते काफी मजेदार होने वाला है. शो में हर दिन टीवी औऱ फिल्म से जुड़े लोग हॉटसीट पर बैठकर अमिताभ बच्चन के साथ गेम खेलने वाले है.
Kaun Banega Crorepati 13: सोनी टीवी का क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ (Kaun Banega Crorepati 13) अब अपने फिनाले वीक की तरफ बढ़ रहा है. केबीसी अपने आखिरी पड़ाव पर पहुंच चुका है और फिनाले वीक में कई सेलेब्स नजर आने वाले है. इसमें रैपर बादशाह, नेहा कक्कड़, आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर, दिशा परमार और मनीष पॉल शामिल हैं. अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) सबके साथ खूब मस्ती करने वाले हैं.
सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ का प्रोमो वीडियो जारी किया है. केबीसी के फिनाले वीक में सितारों की भरमार दिखाई देगी. वीडियो में नेहा कक्कड़, अमिताभ बच्चन का पॉपुलर सॉन्ग कभी- कभी मेरे दिल में गाती नजर आ रही है. नेहा बिग बी का हाथ पकड़े हुए उनके लिए गाना गाती है और वो अपना दिल थाम लेते है.
https://www.instagram.com/p/CXVxDT0tPbd/
अमिताभ बच्चन औऱ आयुष्मान खुराना अपनी फिल्म गुलाबो सिताबो के एक सीन को रीक्रिएट करते दिख रहे हैं. वहीं, दिशा परमार बिग बी को को गोल रोटी बनाना सिखाती है, लेकिन ये रोटी गोल नहीं होता. वाणी कपूर के साथ वो डांस करते है, जबिक मनीष पॉल अमिताभ बच्चन की नकल करते हैं.
मनीष पॉल बिग बी की नकल करते हुए कहते है, इनको ऐसे हाथ रखना किसने सिखाया. इसपर बिग बी कहते है, आपने ही. ये सुनकर मनीष उनके पैर को पकड़ लेते है. इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ये हफ्ता होगा हम सबके लिए यादगार, क्योंकि हर रोज हॉटसीट पर आएंगे नए कलाकार. देखिए हमारे शानदार शुक्रिया वीक के एंटरटेनिंग और एक्साइटिंग एपिसोड्स कौन बनेगा करोड़पति में.
वहीं, इस हफ्ते का शानदार शुक्रवार काफी मस्ती भरा था. शो में तारक मेहता का उल्टा चश्मा की टीम आई थी. शो में जेठालाल, बाबूजी, असित मोदी, पोपटलाल हॉटसीट पर अमिताभ बच्चन के सवालों का जवाब देते नजर आए थे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




