ePaper

कैटरीना कैफ ने सलमान खान को शादी में नहीं किया इनवाइट! बहन अर्पिता खान ने किया खुलासा

Updated at : 02 Dec 2021 1:50 PM (IST)
विज्ञापन
कैटरीना कैफ ने सलमान खान को शादी में नहीं किया इनवाइट! बहन अर्पिता खान ने किया खुलासा

कटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी की चर्चा इन-दिनों जोरो पर है. अब खबर है कि कैट ने अभी तक सलमान खान और उनके परिवार को अब तक इनविटेशन नहीं भेजा है.

विज्ञापन

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कटरीना कैफ (Katrina Kaif) कथित तौर पर 9 दिसंबर को जयपुर में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. इस शादी को लेकर दर्शकों में काफी बज है. शादी में शामिल होने वाले मेहमानों की लिस्ट और लोकेशन को लेकर पहले ही डिटेल्स सामने आ चुकी हैं.

अर्पिता खान ने किया खुलासा

अब इंडिया टुडे की नई रिपोर्ट के मुताबिक, कैटरीना की खास दोस्त और सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा ने खुलासा किया है कि उन्हें शादी का कोई भी इनविटेशन नहीं मिला है और वह इस शादी का हिस्सा नहीं होंगी. उन्होंने यह भी कहा कि सलमान खान और उनके परिवार को जयपुर में होने वाली शादी का कोई निमंत्रण नहीं मिला है. यह खबर फेक है.

पहले ऐसी रिपोर्ट सामने आ रही थी कि कटरीना ने सलमान और उनकी बहनों को फॉर्मल इनवाइट भेजा है. रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान, अर्पिता खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री, कटरीना और विक्की की शादी में शामिल होने वाले हैं. लेकिन अब अर्पिता ने इन सभी बातों पर विराम लगा दिया है.

Also Read: विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में शामिल होनेवाले मेहमानों को साइन करना होगा एग्रीमेंट!ये है लेटेस्ट अपडेट

आपको बता दें कि अर्पिता खान कैटरीना की सबसे करीबी दोस्तों में से एक हैं. दोनों अक्सर एक साथ पार्टियों में जाते हैं और सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अक्सर प्यार बरसाते हैं. कैटरीना ने अर्पिता के जन्मदिन पर लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो प्रिय @ArpitaKhanSharma… मुस्कुराते रहो और मस्ती करते रहो और विशेष व्यक्ति होने के नाते” जिसके बाद दिल के इमोटिकॉन्स दिए हैं.

तीन दिन तक चलेगा विक्की-कैट की शादी का समारोह

कैटरीना कैफ के एक करीबी सूत्र ने पिंकविला को बताया, लवबर्ड्स 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेनवाले हैं. दोनों हिंदू रीति-रिवाज से शादी करेंगे. उनके परिवार और करीबी लोग शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं. रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान में क्रमशः संगीत और मेहंदी 7 और 8 दिसंबर को होनेवाली है. जबकि 9 दिसंबर को दोनों सात फेरे लेंगे. हालांकि कपल या उनके परिवारवालों में इस शादी को लेकर किसी का कोई बयान सामने नहीं आया है.

Also Read: Vicky Katrina Wedding: कैटरीना की मेहंदी के लिए अबू जानी डिजाइन कर रहे ड्रेस, विक्की कौशल के लिए कुणाल रंधावा

Posted By Ashish Lata

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola