कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी में आएंगे 125 VIP, 40 लग्जरी कारों की डिमांड, महमानों के लिए ताज-ओबेरॉय बुक
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी की खबरें इन-दिनों जोरो पर हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों दिसबंर में शादी करने जा रहे हैं. उनकी शादी के लिए सवाई माधोपुर स्थित 5 स्टार होटल ताज और द ओबेरॉय बुक हो गया है. वहीं 40 लग्जरी गाड़ियों की डिमांड की गई हैं.
बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) और कैटरीना कैफ (Katrina Kaif) की शादी की खबरें इन-दिनों जोरो पर हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों 7 या 8 दिसंबर को राजस्थान के मशहूर फोर्ट में रॉयल वेडिंग करने जा रहे हैं. दोनों ने शादी को लेकर आउटफिट भी डिसाइड कर लिया है. उनके मैनेजर तयारियों के लिए राजस्थान पहुंच चुके हैं. जहां गुपचुप तरीके से तैयारियां चल रही हैं.
कैटरीना और विक्की कौशल की शादी में कई वीआईपी मेहमान शिरकत करेंगे. जिसके लिए 5 स्टार होटल ताज और द ओबेरॉय को बुक कर लिया गया है. इन होटलों में करीब 125 सेलिब्रिटी रुक सकते हैं. वहीं मेहमानों के आने-जाने के लिए लगभग 40 लग्जरी गाड़ियों की डिमांड की गई है. जिसमें ऑडी, रेंज रोवर समेत कई वैनिटी वैन भी शामिल है. यह शादी साल की सबसे ग्रेंड शादी होने वाली है.
Also Read: कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी में ये गेस्ट लिस्ट होंगे शामिल, जानें नाम
सूत्रों की मानें तो विक्की औ कैटरीना के मैनेजर होटल बुकिंग के अलावा अब कैटरिंग, सिक्योरिटी के बीच एक मीटिंग करने वाले है. शादी में आने वाले लोगों के लिए ट्रिपल लेयर सुरक्षा का इंतजाम किया जाएगा. वहीं शादी के दौरान बॉडीगार्ड और बाउसंर मौजूद रहेंगे.
खबरें ऐसी भी है कि कैट की शादी में सलमान खान भी शामिल होंगे. हालांकि अभी कुछ भी दोनों की तरफ से अभी तक कुछ भी ऑफिशली कन्फर्म नहीं हुआ है. आपको बता दें कि एक वक्त था जब सलमान खान और कैटरीना कैफ एक दूसरे को डेट किया करते थे. हालांकि आज भी दोनों एक दूसरे के साथ अच्छी बॉन्डिंग शेयर करते हैं.
Posted By Ashish Lata
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए