Kathaa Ankahee के वियान अब इस एक्ट्रेस संग लड़ाएंगे इश्क! इस शो का मिला ऑफर

Published by : Divya Keshri Updated At : 14 Dec 2023 11:06 AM

विज्ञापन

कथा अनकही में नजर आए अदनान खान अब एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के आगामी शो में दिखेंगे. उनके अपोजिट जो एक्ट्रेस काम करेंगी, उनका नाम सामने आ गया है, जिसे जानकर फैंस खुश हो जाएंगे. बता दें कि कथा अनकही इसी महीने खत्म हुआ है.

विज्ञापन

सीरियल कथा अनकही दर्शकों का फेवरेट शो था, लेकिन अब ये सीरियल खत्म हो चुका है. इसमें अदनान खान और अदिति देव शर्मा ने मुख्य रोल निभाया था. अदनान, वियान के रोल में नजर आए थे, जबकि अदिति, कथा के किरदार में दिखी थी. दोनों की लवस्टोरी काफी अलग थी और दोनों जिस सिचुएशन में मिले थे, उसके बाद दुश्मन एक-दूसरे का दुश्मन बन गए थे. हालांकि उनकी किस्मत में कुछ और लिखा था और दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे. सीरियल के अंत में दोनों को मिला दिया गया और इसकी कहानी एक अच्छे नोट पर खत्म हुई. अब फैंस दोनों को अगले प्रोजेक्ट में देखने के लिए बेताब है. खबरें थी कि अदनान को नया प्रोजेक्ट मिल गया है और यह शो ऐतिहासिक महापुरुष अशोक की कहानी पर आधारित है. वहीं, उनके अपोजिट कौन से एक्ट्रेस होगी, उसका खुलासा भी हो गया है.

अदनान खान के अपोजिट नजर आएंगी टीवी की ये एक्ट्रेस

कथा अनकही में नजर आए अदनान खान अब एकता कपूर के बालाजी टेलीफिल्म्स के आगामी शो में दिखेंगे. पिंकविला की रिपोर्ट की मानें यह शो ऐतिहासिक महापुरुष अशोक की कहानी पर आधारित है. इसमें अदनान लीड रोल निभाएंगे. अब इंडिया फोरम की एक रिपोर्ट की मानें तो “राधा कृष्ण” फेम मल्लिका सिंह को संपर्क किया गया है, अदनान के अपोजिट काम करने के लिए. सूत्रों ने खुलासा किया है, “अदनान को मेल लीड के लिए फाइनल कर लिया गया है और उन्होंने मल्लिका सिंह और मीत फेम आशी सिंह सहित कुछ अभिनेत्रियों के साथ मॉक शूट किया है. ज्यादा चांस है कि मल्लिका को अदनान के अपोजिट फीमेल लीड के लिए चुने जाने की संभावना है.”

https://www.instagram.com/p/C0GhOhUiSVg/?utm_source=ig_embed&ig_rid=224cc7af-2160-4a82-a44f-a03739a86f4e&img_index=1

राधा कृष्ण में मल्लिका सिंह ने निभाया था राधा का रोल

‘राधा कृष्ण’ में मल्लिका सिंह ने राधा का रोल 4 साल तक निभाया था. शो में अफने 4 साल के सफर को लेकर एक्ट्रेस ने कहा था, “शो की शुरुआत एक खूबसूरत नोट पर हुई थी और अब यह एक खूबसूरत नोट पर खत्म हो रहा है. इस प्रोजेक्ट को बनाने में बहुत मेहनत की गई. शो में काम करते हुए हमने बहुत कुछ सीखा है और यह हमारे लिए बहुत बड़ी बात है कि हम शो को एक उच्च बिंदु और एक सुंदर नोट पर समाप्त कर रहे हैं. मैं खुद को धन्य महसूस करती हूं कि मुझे यह अवसर मिला और हमने शो पर कड़ी मेहनत की. राधा का किरदार निभाना शुरू करने के बाद मेरे जीवन में एक समय ऐसा आया जब मैं भावनाओं को समझती और महसूस करती थी और यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात है.”

Also Read: Anupama Upcoming Twist: अनुपमा में
इस किरदार की हो रही फिर से वापसी! वनराज लेगा बड़ा फैसला

इन शोज में नजर आ चुके हैं अदनान खान

वहीं, अदनान खान ने मनोरंजन जगत में अपना सफर ‘इश्क सुभान अल्लाह’ से शुरू किया था. शो में उनके किरदार के लिए उन्हें बेहद प्यार मिला. एक छोटे से ब्रेक के बाद, अभिनेता को ‘कथा अनकही ‘में मुख्य भूमिका निभाते हुए देखा गया. यह शो हाल ही में खत्म हुआ है. अदनान अपने बेहतरीन अभिनय के लिए जाने जाते हैं और उन्होंने अपने प्रोजेक्ट्स में अपने प्रदर्शन के लिए पुरस्कार भी जीते हैं. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक बालाजी के अपकमिंग शो के बारे में भी खबर दी, जिसमें ये है चाहतें के अभिनेता भरत अहलावत और स्वाति शर्मा मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे. इनके अलावा, प्रोडक्शन हाउस के पास ‘ये है चाहतें’, ‘कुमकुम भाग्य’, ‘कुंडली भाग्य’, ‘भाग्य लक्ष्मी’ और ‘बरसात: मौसम प्यार का’ जैसे कई चैनलों पर सफलतापूर्वक टीवी शो चल रहे हैं.

कथा अनकही के आखिरी एपिसोड के बाद अदिति ने कही थी ये बातें

अदिति शर्मा और अदनान खान के शो कथा अनकही 1 दिसंबर को ऑफ-एयर हो गया. इसके आखिरी एपिसोड के प्रसारण के बाद अदिति ने एक इमोशनल पोस्ट लिखा था. अदिति ने लिखा था, कथा अनकही की हमारी यात्रा सुंदर रही हैय आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद. आपने हमें इतना प्यार, सराहना और समर्थन दिया. मेरे दिल में इसका हमेशा एक विशेष स्थान रहेगा. मुझे कथा सिंह का किरदार निभाने में मजा आया.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola