कार्तिक आर्यन ने पश्मीना संग अपने रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कहा- इन सभी बातों की वजह से दो लोग में…

Updated:
विज्ञापन

अभिनेता कार्तिक आर्यन का नाम बॉलीवुड में कई हसीनाओं के साथ जुड़ा है. एक वक्त था, जब उनकी और सारा अली खान की डेटिंग की खबरें इंटरनेट पर छाई हुई थी. अब उनका नाम ऋतिक की कजिन पश्मीना रोशन जुड़ रहा है. एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. एक्टर की फिल्म भूल भुलैया 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. फिल्म के नाम कई रिकॉर्ड दर्ज है. अब जल्द ही एक्टर फिल्म फ्रेडी में दिखाई देंगे.

विज्ञापन
undefined

एक्टर इतने फेमस है, ऐसे में उनका नाम कई हसीनाओं के साथ जुड़ा है. सारा अली खान संग उनकी डेटिंग की खबरें उन-दिनों सुर्खियों में थी. कहा जाता है कि एक्टर लव आजकल 2 की शूटिंग के दौरान सारा को डेट कर रहे थे, हालांकि बाद में दोनों का ब्रेकअप हो गया.

undefined

अब खबर है कि कार्तिक आर्यन ऋतिक की कजिन पश्मीना रोशन जुड़ रहा है. एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने कहा, मुझे आदत हो गई है, ये सब सुनने की…मेरा नाम हर बार किसी न किसी के साथ जुड़ता ही है.

undefined

कार्तिक आर्यन ने जूम संग बातचीत में कहा, “मैं यह बात समझ चुका हूं कि मैं एक सेलेब हूं और मेरी लाइफ की कई चीजें पब्लिक में आती रहेंगी. मैं अगर किसी के साथ दोस्ती भी करुंगा, न तो मेरा नाम उसके साथ जुड़ जाएगा. इस तरह की बातें कई बार परेशान भी करती है और दो लोगों में बीच बहुत सारी समस्याएं पैदा कर देता है.

undefined

कार्तिक ने कहा कि ”अभी मुझे काफी काम करना है, इसलिए मैंने अब अपनी स्किन को मोटा करना शुरू कर दिया है, जिससे मुझे इन सारी बातों से कोई फर्क न पड़े और मैं सिर्फ अपने काम पर फोकस करूं.”

undefined

कार्तिक जल्द ही अलाया एफ के साथ शशांक घोष की फ्रेडी में नजर आएंगे. यह 2 दिसंबर को डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होगी. इसके बाद वह फिल्म शहजादा में कृति सनोन के साथ नजर आएंगे, जो अगले साल फरवरी में रिलीज होने वाली है. कार्तिक सत्यप्रेम की कथा भी फिल्मा रहे हैं, जहां वह अपनी भूल भुलैया 2 की सह-कलाकार कियारा आडवाणी के साथ दिखेंगे

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola