Kartik Aaryan Affairs: इन बॉलीवुड हॉटीज को डेट कर चुके हैं कार्तिक आर्यन, एक के साथ था सीरियस रिलेशनशिप

Updated:
विज्ञापन
Kartik Aaryan Affairs: इन बॉलीवुड हॉटीज को डेट कर चुके हैं कार्तिक आर्यन, एक के साथ था सीरियस रिलेशनशिप

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. एक्टर काफी फन लविंग है, उनकी फीमेल फैन फॉलोइंग जबरदस्त है. एक्टर अपने प्रोफेशनल लाइफ से साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते है. इंडस्ट्री में उनकी डेटिंग की खबरें काफी पॉपुलर होती है.

विज्ञापन
undefined

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय बॉलीवुड में सबसे सफल अभिनेताओं में से एक हैं. सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन-फॉलोइंग है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है. एक्टर के लुक्स की तो बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी दीवानी है. यही वजह है कि उनकी अफेयर लिस्ट काफी लंबी है.

undefined

कार्तिक आर्यन और पश्मीना रोशन

कार्तिक आर्यन इन-दिनों कथित तौर पर ऋतिक रोशन की चचेरी बहन पश्मीना को डेट कर रहे है. दोनों को एक साथ कार में घूमते स्पॉट भी किया गया था. हालांकि कपल ने कभी भी अपने रिश्ते पर कुछ कहा नहीं.

undefined

कार्तिक आर्यन और सारा अली खान

एक वक्त था जब सारा अली खान कार्तिक को अपना दिल दे बैठी थी. अदाकारा उन्हें डेट करना चाहती थी. यहीं से दोनों के बीच का प्यार शुरू हुआ और ये दोनों कपल बन गए. दोनों ने एक साथ लव आजकल 2 भी किया था. हालांकि बाद में दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया.

undefined

कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे

अनन्या पांडे और कार्तिक आर्यन ने अलग होने का फैसला किया और इस बात की पुष्टि करण जौहर ने अपने शो कॉफी विद करण में कहा था.

undefined

कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर

जान्हवी कपूर और कार्तिक दोस्ताना 2 में एक साथ काम करने वाले थे, लेकिन बाद में अभिनेता को फिल्म से बाहर कर दिया गया. इसकी वजह जान्हवी को कहा गया था. शूट के दौरान दोनों की डेटिंग की अफवाहों ने खूब सुर्खियां बटोरी. हालांकि अभी तक कार्तिक को अपनी ड्रीम गर्ल नहीं मिली है. वो अपनी सिंगल लाइफ एंजॉय कर रहे है.

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola