ePaper

Karishma Tanna ने शादी की खबरों के बीच कराया ग्लैमरस फोटोशूट, रेड लहंगे में एक्ट्रेस दिखी बेहद हसीन

Updated at : 18 Dec 2021 5:52 PM (IST)
विज्ञापन
Karishma Tanna ने शादी की खबरों के बीच कराया ग्लैमरस फोटोशूट, रेड लहंगे में एक्ट्रेस दिखी बेहद हसीन

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना ने एक बार फिर से अपनी लेटेस्ट फोटोज से इंटरनेट पर आग लगा दी है. एक्ट्रेस रेड लहंगे में काफी हसीन लग रही हैं.

विज्ञापन
undefined

टीवी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस करिश्मा इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. अब नागिन एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ लेटेस्ट तसवीरें शेयर की है. इन तसवीरों में एक्ट्रेस ने रेड लहंगा पहना हुआ है. जिसमें वह कहर बरपा रही है.

undefined

करिश्मा तन्ना ट्रेडिशनल लुक में काफी ज्यादा हसीन लग रही हैं. वहीं ये ड्रेस उनकी खूबसूरती पर चार चांद लगा रही हैं. फैंस के लिए एक्ट्रेस की तस्वीरों से नजरें हटा पाना मुश्किल हो रहा है. रेड लहंगे के साथ एक्ट्रेस ने हेवी इयरिंग्स पहन रखी है. वहीं बाल खुले रखे हैं. वे इस दौरान न्यूड में काफी खूबसूरत लग रही हैं.

undefined

उनकी इस लेटेस्ट फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक फैन ने लिखा, वरुण बंगेरा काफी लकी है, जिसको आपके जैसी दुल्हन मिलेगी. वहीं एक दसरे फैन ने लिखा, कतई जहर…रेड लहंगा आप पर काफी जच रहा है. कब कर रही हो शादी. एक अन्य यूजर ने लिखा, खूबसूरती में आपका जवाब नहीं.

undefined

करिश्मा तन्ना अगले साल दुल्हन बनने वाली हैं. एक्ट्रेस अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के संग अलग साल 5 फरवरी को शादी रचाने वाली हैं. हल्दी और मेहंदी 4 फरवरी को होगी और 5 फरवरी को शादी है. नागिन एक्ट्रेस की शादी में उनके करीबी दोस्त होंगे. वहीं, 6 फरवरी रिसेप्शन होगा.

undefined

करिश्मा तन्ना ने वरुण के साथ इसी साल 12 नवंबर को सगाई की थी. सगाई के बारे में किसी को भनक तक नहीं लगी थी. हालांकि एक्ट्रेस ने कुछ तसवीर अपने इंस्टा पर लगाई थी, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी सगाई की खबरें आने लगी थी. बता दें कि दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे थे. करिश्मा तन्ना ने 2001 में क्योंकि सास भी कभी बहू थी से डेब्यू किया था. 2014 में रियलिटी शो बिग बॉस की पहली रनर-अप थीं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola