Kapil Sharma Show: गुरु रंधावा को देख इस वजह से हैरान हुए कपिल शर्मा, बोले- मुझे लगा नोरा के बिना...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 May 2022 5:47 PM
गुरु रंधावा और नोरा फतेही ने भले ही अपनी डेटिंग की अफवाहों को खारिज कर दिया हो, लेकिन वो कपिल शर्मा को खुद की टांग खींचने से नहीं रोक पाये.
The Kapil Sharma Show : गुरु रंधावा और नोरा फतेही ने भले ही अपनी डेटिंग की अफवाहों को खारिज कर दिया हो, लेकिन वो कपिल शर्मा को खुद की टांग खींचने से नहीं रोक पाये. द कपिल शर्मा शो के आगामी एपिसोड में कॉमेडियन-अभिनेता ने गुरु रंधावा से नोरा फतेही के बारे में सवाल किया, जो मौजूद लोगों को हंसने से नहीं रोक पाया. बता दें कि गुरू रंधावा इस वीकेंड गायक यो यो हनी सिंह और दिव्या खोसला कुमार के साथ शो में दिखाई देंगे.
एपिसोड के एक प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे हैरान कपिल शर्मा ने गुरु को कहते नजर आ रहे है कि उन्हें नोरा के बिना उन्हें देखने की उम्मीद नहीं थी. कपिल शर्मा ने कहा,“मुझे ये जानके खुशी हुई की गुरु लड़कों के साथ भी आता है. मुझे लगा था नोरा के बिना घर से नहीं निकलते आप.” कपिल शर्मा के कमेंट के बाद हनी सिंह, दिव्या खोंसला और अर्चना पूरन सिंह अपनी हंसी नहीं रोक पाये.
https://www.instagram.com/p/CdsSG3gtlky/
प्रोमो में कपिल शर्मा, गुरु रंधावा से पूछते हैं कि कैसे उनके म्यूजिक वीडियो हमेशा खूबसूरत महिलाओं को दिखाने में कामयाब रहे हैं. इसके जवाब में सिंगर ने माना कि उनसे उन्हें पॉजिटिव एनर्जी मिलती है. गुरु रंधावा ने जवाब देते हुए कहा था,“हमारा भी मन करता है खुलके नाचने को. लड़कों को देखकर कितना नाचोगे.” उनका ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
गुरु रंधावा ने हनी सिंह और दिव्या खोसला कुमार के साथ उनके आनेवाले सॉन्ग ‘डिज़ाइनर’ के लिए सहयोग किया है. यह गीत 19 मई को रिलीज़ होगा. उन्होंने नोरा के साथ इस साल की शुरुआत में द कपिल शर्मा शो में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी. दोनों अपने लोकप्रिय ट्रैक ‘डांस मेरी रानी’ का प्रमोशन करने पहुंचे थे. दोनों की केमिस्ट्री को फैंस ने सराहा था. इस दौरान दोनों की अफेयर की अफवाहों ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी.
Also Read: Cannes 2022 : इंडिया पवेलियन के उद्घाटन के मौके पर बोलीं दीपिका पादुकोण- एक दिन कान्स भारत में होगा…
दूसरी ओर, कपिल शर्मा नंदिता दास के साथ अपने अगले नेटफ्लिक्स प्रोजेक्ट को लेकर उत्साहित हैं. फिल्म में वह एक फूड डिलीवरी पार्टनर की भूमिका निभाएंगे. उन्होंने हाल ही में द कपिल शर्मा शो की शूटिंग भी पूरी की है. शो कुछ समय से ऑफ एयर हो रहा है क्योंकि टीम शो के लिए अमेरिका रवाना होनेवाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










