ePaper

Kanguva Box Office Collection Day 4: सूर्या की कंगुवा फ्लॉप हुई या हिट, जानें चार दिनों का कलेक्शन

Updated at : 18 Nov 2024 3:30 PM (IST)
विज्ञापन
Kanguva

Kanguva

Kanguva Box Office Collection Day 4: निर्देशक शिवा की कंगुवा सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, हालांकि हर दिन इसके कमाई में गिरावट देखी जा रही है. आइये जानते हैं चौथे दिन इसने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

विज्ञापन

Kanguva Box Office Collection Day 4: सूर्या शिवकुमार और बॉबी देओल स्टारर तमिल फिल्म कंगुवा टिकट खिड़की पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. एक्शन ड्रामा ने 24 करोड़ रुपये की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग की थी. हालांकि अगले दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट देखी गई. तीसरे और चौथे दिन भी इसकी गति कुछ वैसी ही बनी रही. कांगुवा साल 2024 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों से के एक है. आइये जानते हैं वीकेंड में मूवी ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया.

कंगुवा ने चौथे दिन इतने करोड़ का किया कलेक्शन

Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने चौथे दिन 10.50 करोड़ रुपये कमाए. जिसके बाद कंगुवा का नेट कलेक्शन 53.85 करोड़ रुपये हो गया. एक्शन ड्रामा की सिनेमाघरों में 21.91 प्रतिशत तमिल ऑक्यूपेंसी थी. सुबह के शो में 17.12 फीसदी, दोपहर के शो में 26.27 फीसदी, शाम के शो में 22.35 फीसदी की ऑक्यूपेंसी रही.

कंगुवा ने कितनी की कमाई

Kanguva Box Office Collection Day 1- 24 करोड़
Kanguva Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
Kanguva Box Office Collection Day 3- 9.85 करोड़
Kanguva Box Office Collection Day 4- 10.50 करोड़

Kanguva Total Collection- करोड़

क्या है कंगुवा की कहानी

सूर्या की कंगुवा को 300 करोड़ रुपये के बजट पर बनाया गया है. इसका निर्देशन शिवा ने किया है और केई ज्ञानवेल राजा, प्रमोद उप्पलपति, वी वामसी कृष्णा रेड्डी और वामसी प्रमोद की ओर से निर्मित है. फिल्म की कहानी प्राचीन काल में अपने लोगों की रक्षा के लिए एक आदिवासी योद्धा के संघर्ष पर केंद्रित है. इसमें सूर्या शिवकुमार, दिशा पटानी, बॉबी देओल, आराश शाह, कार्तिक शिवकुमार, योगी बाबू और रेडिन किंग्सले प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

Also Read- Kanguva Box Office Collection Day 1: सूर्या की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, ओपनिंग डे पर छापे इतने नोट

Also Read- Kanguva First Review: सूर्या की फिल्म हिट हुई या फ्लॉप, टिकट बुक करने से पहले पढ़ लें रिव्यू

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता, प्रभात खबर.कॉम में एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री से जुड़ी बड़ी खबरों को ब्रेक करने से लेकर बेबाक विश्लेषण और ट्रेंडिंग रिपोर्टिंग में इनकी खास पहचान है. इनका लेखन फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, कलाकारों के इंटरव्यू और गॉसिप अपडेट्स तक फैला हुआ है. मनोरंजन की दुनिया को दर्शकों की नब्ज के हिसाब से सरल और रोचक अंदाज में पेश करना इनकी विशेषता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola