Kamal Kishor Mishra: जानिए कौन हैं फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा? जिसने पत्नी पर चढ़ाई थी कार

Updated:
विज्ञापन
Kamal Kishor Mishra: जानिए कौन हैं फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा? जिसने पत्नी पर चढ़ाई थी कार

फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा ने अपनी पत्नी को कार से कुचल दिया था. जिसके बाद पुलिस ने उन्हें पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है. कमल के एक फिल्म निर्माता है और उनकी देहाती डिस्को को काफी तारीफ मिली थी. चलिए आपको उनके बारे में बताते है.

विज्ञापन
undefined

फिल्म निर्माता कमल किशोर मिश्रा इन दिनों खबरों में बने हुए है. उनपर अपनी पत्नी का कार से कुचलने का मामला दर्ज है. कमल की पत्नी ने आरोप लगाया है कि फिल्म निर्माता ने उन्हें कार से टक्कर मारी थी. पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार किया है.

undefined

यह घटना 19 अक्टूबर को अंधेरी में दंपती के अपार्टमेंट की पार्किंग में हुई थी, जब मिश्रा की पत्नी ने उन्हें कार में एक अन्य महिला के साथ देखा था. जिसके बाद कमल ने कार चलाते हुए अपनी पत्नी को टक्कर मार दी. इसमें उनकी पत्नी को सिर, पैर और हाथ में चोट आई.

undefined

कमल किशोर मिश्रा ने कई फिल्मों को बनाया है, जिसमें शर्माजी की लग गई, भूतियापा, फ्लैट नंबर 420, देहाती डिस्को, खली बल्ली है. उनकी फिल्म देहाती डिस्को ने काफी चर्चा बटोरी. इसे वरुण धवन और टाइगर श्रॉफ ने सपोर्ट किया था.

undefined

कमल किशोर मिश्रा के इंस्टाग्राम पेज पर 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स है. वो सिर्फ 11 लोग को फॉलो करते है. उनकी कई तसवीरें सेलेब्स के साथ है. इसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, रवि किशन है.

undefined

कमल किशोर मिश्रा ने फिल्म निर्माण से पहले एक ठेकेदार के रूप में काम किया था. उन्होंने उत्तर प्रदेश के गोंडा के लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज में पूरी की. उनका एक फिल्म निर्माण कंपनी, वन एंटरटेनमेंट फिल्म्स है, जो मुंबई में है.

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola