””मेहंदी तोर नाम के”” फिल्म का हुआ मुहूर्त

Updated:
विज्ञापन

रांची : करमटोली स्थित प्रेस क्लब में नागपुरी फिल्म मेहंदी तोर नाम के का मुहूर्त हुआ. शनिवार यानी आज से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. लव ट्राइंगल आधारित इस पारिवारिक फिल्म के डायरेक्टर सुनील मोटवानी हैं. प्रोड्यूशर अशोक कामले, सकून साहू और बृजेंद्र त्रिवेदी हैं. फिल्म की कहानी अशोक कामले ने लिखी है. इसमें […]

विज्ञापन

रांची : करमटोली स्थित प्रेस क्लब में नागपुरी फिल्म मेहंदी तोर नाम के का मुहूर्त हुआ. शनिवार यानी आज से इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी. लव ट्राइंगल आधारित इस पारिवारिक फिल्म के डायरेक्टर सुनील मोटवानी हैं. प्रोड्यूशर अशोक कामले, सकून साहू और बृजेंद्र त्रिवेदी हैं.

विज्ञापन

फिल्म की कहानी अशोक कामले ने लिखी है. इसमें रमण गुप्ता, अनुश्री सहित अन्य कलाकार काम कर रहे हैं. अधिकतर कलाकार झारखंड के हैं. पहले चरण की शूटिंग 20 दिनों की होगी.

इसे पतरातू घाटी, गिरिडीह, जमशेदपुर, चांडिल डैम व हुंडरू फॉल में फिल्माया जायेगा. शिवालिक क्रियेशन के बैनर तले बन रही इस फिल्म को लगभग छह महीने में पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा गया है. फिल्म अंग्रेजी सब टाइटल में भी होगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola