Dipika Kakar Pregnant: दूसरी बार मां बनने वाली है दीपिका कक्कड़! जानें एक्ट्रेस ने क्यों फ्लॉन्ट किया बेबी बंप

Published by : Divya Keshri Updated At : 16 Feb 2024 2:18 PM

विज्ञापन

झलक दिखला जा 11 में इन दिनों शोएब इब्राहिम नजर आ रहे हैं. हाल ही में दीपिका कक्कड़ झलक के सेट पर नजर आई, जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा था. जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि वो दूसरी बार मां बनने वाली है. अब सच्चाई सामने आई है.

विज्ञापन

झलक दिखला जा 11 में इन दिनों शोएब इब्राहिम नजर आ रहे हैं. हाल ही में दीपिका कक्कड़ झलक के सेट पर नजर आई, जिसमें उनका बेबी बंप दिख रहा था. जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि वो दूसरी बार मां बनने वाली है. अब सच्चाई सामने आई है.
Dipika kakar not pregnant

झलक दिखला जा 11 में इन दिनों शोएब इब्राहिम अपना डांस का जादू चला रहे है. हाल ही में शोएब को सपोर्ट करने झलक के सेट पर उनकी पत्नी और एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ आई थी.

Dipika kakar not pregnant

इस दौरान दीपिका कक्कड़ ने पति शोएब संग मीडिया को पोज दिया. जिसके बाद फैंस की नजर उनके बेब बंप पर पड़ी और उनके दोबारा मां बनने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैल गई.

अब दीपिका के बेबी बंप का राज खुला है. दरअसल, दीपिका ने झलक दिखला 11 के फैमिली वीक में शोएब संग डांस करने वाली है. इसलिए वो सेट के बाहर स्पॉट हुई थी.

Dipika kakar not pregnant

शोएब और दीपिका ने बेहद प्यारे अंदाज में प्रेग्नेंसी की अफवाहों को खारिज कर दिया. दोनों झलक दिखला जा 11 में बजरंगी भाईजान के गाने तू जो मिला पर परफॉर्म किया. जिससे साफ जाहिर है कि एक्ट्रेस दोबारा मां नहीं बनने वाली है.

Dipika kakar not pregnant

शोएब और दीपिका के परफॉर्मेंस से जज फराह खान, मलाइका अरोड़ा और अरशद वारसी काफी इम्प्रेस हो गए. शो में दीपिका अपने बेटे रूहान के साथ आई थी. जजेस ने उनके बच्चे के लिए एक खास रस्म भी निभाई.

Dipika kakar not pregnant

पिछले साल ही दीपिका मां बनी है. एक्ट्रेस और शोएब ने अपने बेटे का नाम रूहान रखा है. अपने बेटे का ख्याल रखने के लिए एक्ट्रेस ने काम से ब्रेक लिया है. हालांकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है.

Dipika kakar not pregnant

दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम ने 22 फरवरी 2018 को शादी किया था. शादी के बाद से कपल अक्सर अपनी रोमांटिक तसवीरें पोस्ट करते रहते हैं. इसके अलावा उनके व्लॉग्स को भी फैंस काफी पसंद करते है.

Jhalak dikhhla jaa 11

झलक दिखला जा 11 ग्रैंड फिनाले की ओर बढ़ रहा है. शो में फिलहाल शिव ठाकरे, शोएब इब्राहिम, श्रीराम चंद्रा, करुणा पांडे, अद्रिजा सिन्हा, मनीषा रानी, सागर पारेख, धनश्री वर्मा है.

यहां पढ़ें- Jhalak Dikhhla Jaa 8 में सबसे पहले बाहर होने पर सालों बाद दीपिका कक्कड़ का छलका दर्द, बोली-कुछ अधूरा रह गया…

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola