OTT प्लेटफॉर्म सिनेमा को दे रहा शानदार अवसर, अब कैमरे के बिना सीधे मोबाइल पर बन रही फिल्में - जावेद अख्तर
Published by : Ashish Lata Updated At : 10 Dec 2022 7:59 PM
मशहूर गीतकार और फिल्म पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने कहा आजकल फिल्म इंडस्ट्री बड़े ही तेजी से बदल रहा है. पहले कोई भी फिल्म थियेटर में लगती थी. अगर वहां दर्शक नहीं आएंगे, तो फिल्म फ्लॉप कर जाती थी. हालांकि अब ओटीटी प्लेटफॉर्म वरदान बनकर आई है, हम सीधे अपने मोबाइल पर फिल्म देख सकते हैं.
बॉलीवुड इंडस्ट्री के मशहूर गीतकार, शायर और फिल्म पटकथा लेखक जावेद अख्तर ने एक इवेंट में खुलकर संवाद किया. उन्होंने कहा कि आजकल एक बात बहुत बुरी लगती है. बच्चे किताबें पढ़ना पसंद नहीं करते. अब लोग हर चीज तुरंत करने में भरोसा रखते हैं. पहले अगर हमें किसी को कोई मैसेज भेजना होता था, तो हम उसे पत्र लिखते थे. तीन दिन बाद वह पत्र सामने वाले को पहुंचता था. अगर उन्हें कुछ भेजना होता था, तो पहले वे सोचते थे. फिर अपनी बात चिट्ठी में लिखकर उसे पोस्ट कर देते थे. इसे पहुंचने में तीन दिन लगते थे. इस तरह एक बात को कहने में हमें 10 दिन लग जाते थे. अब आज का समय देख लीजिए. हर चीज एक सेकेंड में हो जाता है. पहले लोग फिल्म देखने सिनेमाघर जाते थे. आज सब कुछ फोन पर उपलब्ध है. आजकल के युवा काफी मॉडर्न हो गये हैं.
जावेद अख्तर से जब पूछा गया कि उन्हें क्या लगता है, अब सिनेमा कितना बदल चुका है. इस पर उन्होंने कहा कि पहले कोई भी फिल्म एक महीने तक सिनेमाघरों में चलती थी. लोग फिल्म देखने के लिए थियेटर जाते थे. फिर एक दौर आया ,जब फिल्में आती थीं और एक ही थियेटर में तीन शिफ्ट में चलती थीं. अगर तीनों शिफ्ट में फिल्म देखने दर्शक नहीं पहुंचते, तो उसे फ्लॉप कह दिया जाता था. अब ऐसा नहीं है. ओटीटी प्लेटफॉर्म सिनेमा को सुनहरा अवसर दे रहा है, आगे बढ़ने का. ये एक अच्छी जगह है. किसी भी डायरेक्टर और फिल्म की पूरी स्टारकास्ट की मेहनत को दिखाने का. कई ऐसी फिल्में होती हैं, जो सिनेमा घरों में नहीं चलतीं, लेकिन ओटीटी पर सुपरहिट हो जाती है.
Also Read: प्रभात खबर से बातचीत में जावेद अख्तर क्यों बोले- हिंदी और उर्दू से कटेंगे, तो दोनों भाषाओं का नुकसान होगा
टेक्नोलॉजी पर बात करते हुए जावेद अख्तर ने कहा कि आजकल के युवा, कहीं बाहर जाने से बेहतर घर पर ही बैठकर एंटरटेनमेंट करने में यकीन रखते हैं. पहले हमारे पास मनोरंजन के साधन के नाम पर सिर्फ किताबें थीं. फिल्में थीं. अब बहुत से ऑप्शन हैं. अब तो प्रोड्यूसर और डायरेक्टर मोबाइल पर ही फिल्म बना लेते हैं. ये फिल्में सुपरहिट हो जाती हैं. वेब सीरीज में जो डायलॉग होते हैं, वो भी मिनटों में रिसर्च करके लिख सकते हैं. सब कुछ बहुत जल्दी बदल रहा है. भारतीय सिनेमा में भी काफी बदलाव आया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










