ePaper

Fursat में चित्रा संग रोमांस करते दिखे पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल को मिस कर रहे फैंस, VIDEO

Updated at : 16 Dec 2021 6:47 PM (IST)
विज्ञापन
Fursat में चित्रा संग रोमांस करते दिखे पवनदीप राजन, अरुणिता कांजीलाल को मिस कर रहे फैंस, VIDEO

इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन ने गुरुवार को अपना सिंगल म्यूजिक वीडियो 'फुरसत' रिलीज किया.

विज्ञापन

इंडियन आइडल 12 के विनर पवनदीप राजन (Pawandeep Rajan) ने गुरुवार को अपना सिंगल म्यूजिक वीडियो ‘फुरसत’ (Fursat) रिलीज किया. वो इसे सॉन्ग में अपनी गायन प्रतिभा के अलावा अपने अभिनय कौशल का भी जलवा दिखा रहे हैं. उनकी कथित गर्लफ्रेंड अरुणिता कांजीलाल (Arunita Kanjilal) ने इस गाने में आवाज दी है. वहीं म्यूजिक वीडियो में चित्रा शुक्ला उनके साथ एक्टिंग हैं.

रोमांटिक ट्रैक में पवनदीप और चित्रा कुछ रोमांटिक पल साझा कर रहे हैं. अराफात महमूद और मुकेश मिश्रा द्वारा लिखा गया यह गाना सुकून देनेवाला है. पवनदीप हमेशा की तरह अपनी गायकी से प्रभावित करने में कामयाब रहे हैं लेकिन उनके अभिनय के बारे में ऐसा नहीं कहा जा सकता है. लोग चित्रा और पवनदीप की केमिस्ट्री को पसंद कर रहे हैं लेकिन फैंस अरुणिता कांजीलाल को मिस कर रही हैं.

प्रशंसकों ने पवनदीप और अरुणिता के गायन को पसंद किया. एक फैन ने यूट्यूब कमेंट पेज पर लिखा, “पवनदीप और अरुणिता की एक साथ आवाज बहुत ही शानदार है! गाना बहुत अच्छा है, बहुत सुन्दर! लेकिन मुझे अभिनय में अरुणिता और पवनदीप की प्यारी और मनमोहक केमिस्ट्री याद आती है, भले ही चित्रा सुंदर हैं और उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है. ” एक अन्य ने यह भी कहा कि भले ही पवन चित्रा के साथ अच्छे लगते हैं, लेकिन वे ‘अरुदीप’ के जादू को फिर से नहीं बना सकते.

इस वीडियो के बारे में बोलते हुए पवनदीप ने इंडियन एक्सप्रेस से खास बातचीत में कहा, “मेरे पिछले गाने पर इतना प्यार मिलने के बाद, मैं वाकई इस रोमांचक चीज़ के बारे में सोच रहा था. गायन मेरा जुनून है लेकिन मुझे लगता है कि मैं एक्टिंग में भी बेहतर हो रहा हूं. इसका श्रेय राज सुरानी को भी जाता है जो मुझे सहज बनाते हैं और मुझमें से सर्वश्रेष्ठ लाने में मदद करते हैं. यह पहली बार है जब मैं चित्रा के साथ काम कर रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को हमारी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री पसंद आएगी.”

Also Read: हिना खान ने ग्रीन सूट में बिखेरे हुस्न के जलवे, कजरारे नैनों से चलाया फैंस पर जादू

इससे पहले कास्टिंग डायरेक्टर के बारे में बात करते हुए राज सुरानी ने कहा कि वे चाहते हैं कि प्रशंसक गाने में एक नई जोड़ी देखें.उन्होंने कहा, “जबकि पवनदीप और अरुणिता की आवाज निस्संदेह बेहद खूबसूरत है और “फुरसत” में एक साथ जादू पैदा करती है. दर्शकों को चित्रा और पवनदीप की एक नई जोड़ी और अलग तरह का जादू और केमिस्ट्री देखने को मिलेगी. यह गाना एक रोमांटिक गाना है जो न सिर्फ कानों को बल्कि आंखों को भी भाता है.”

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola