ePaper

India Wali Maa: श्रीदेवी से प्रेरित है वंदना लालवानी का किरदार, जानें सीरियल का लेटेस्‍ट अपडेट

Updated at : 17 Sep 2020 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
India Wali Maa: श्रीदेवी से प्रेरित है वंदना लालवानी का किरदार, जानें सीरियल का लेटेस्‍ट अपडेट

india wali maa kaku tries to help rohan know about vandana lalwani upcomig episode bud: सीरियल 'इंडिया वाली मां' (India Wali Maa) में एक मां की कहानी है जो अपने बच्‍चों की खुशी के लिए किसी भी हद तक गुजर सकती है. इस शो में सुचिता त्रिवेदी काकू के रोल में हैं. नितेश पांडे हंसमुख की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं अक्षय म्हात्रे रोहन बने हैं और शीन दास चिनम्मा की भूमिका निभा रही हैं. शो में वंदना लालवानी वसुंधरा के किरदार में नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

India Wali Maa Spoiler Alert: सीरियल ‘इंडिया वाली मां’ (India Wali Maa) में एक मां की कहानी है जो अपने बच्‍चों की खुशी के लिए किसी भी हद तक गुजर सकती है. इस शो में सुचिता त्रिवेदी काकू के रोल में हैं. नितेश पांडे हंसमुख की भूमिका निभा रहे हैं. वहीं अक्षय म्हात्रे रोहन बने हैं और शीन दास चिनम्मा की भूमिका निभा रही हैं. शो में वंदना लालवानी वसुंधरा के किरदार में नजर आ रही हैं.

लंबे समय बाद टीवी पर वापसी कर रहीं वंदना लालवानी इसमें एक कन्नड़ किरदार निभा रही हैं, जो चिन्नम्मा की सौतेली मां हैं. अपने किरदार के बारे में बात करते हुए वंदना ने बताया, “जब मुझे इस शो से ऑफर मिला तो मैं बहुत उत्साहित हुई. क्योंकि मुझे कन्नड़ संस्कृति बहुत आकर्षित करती है. लेकिन वसुंधरा के किरदार में ढलना मेरे लिए एक चुनौती थी. वो चिन्नम्मा की सौतेली मां है. मैंने इस किरदार के लिए कड़ी मेहनत की जो सभी को पसंद आ रहा है.’

उन्होंने अपने आउटफिट के बारे में बताया, ‘मुझे उनके परिधान बहुत अच्छे लगे. ऑडिशन के लिए भी मैंने कांजीवरम साड़ी और गजरा पहना था. इस किरदार के लिए मुझे हेमा जी और श्री देवी जी की फिल्मों से काफी मदद मिली. इसके अलावा वसु एक ऐसा किरदार है, जो सेट पर सभी को हंसाता है और मैं उम्मीद करती हूं कि मुझे दर्शकों से भी ऐसी ही सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलेगी.”

Also Read: Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert: बड़ा ट्विस्‍ट! कीर्ति और नक्ष की इस सच्‍चाई से अनजान है नायरा

जारी ट्रैक के अनुसार, काकू बेटे रोहन के पास है जो फाइनेंशियल परेशानी से जूझ रहा है. वह अपने बेटे की मदद करने की सोचती है, लेकिन वह ज्‍यादा पढ़ी लिखी नहीं है. काकू रोहन की मदद करने के लिए कुछ पैसे निकालने जाती है लेकिन उसका कार्ड ब्लॉक हो चुका है. वह निराश महसूस करती है. वह नौकरी करने की सोचती है लेकिन उसे कोई नौकरी नहीं देता.

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि अचानक काकू को एक मैराथन के बारे में पता चलता है. वह पुरस्कार राशि जीतने के लिए इसमें हिस्सा लेने का फैसला करती है. काकू किसी भी कीमत पर रोहन की मदद करना चाहती है. शो पर आगे क्या होगा? क्या काकू पुरस्कार जीतेगी? रोहन उसके फैसले पर कैसे प्रतिक्रिया देगा? क्‍या वह अपनी मां को समझेगा? यह तो आपको आनेवाले एपिसोड में ही पता चल पायेगा.

Posted By: Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola